Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को “आप” देगी रोजगार की गारंटी

देहरादून/हल्द्वानी । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हल्द्वानी पहुंचे। यह उनका उत्तराखंड का तीसरा दौरा था ।पिछले दो दौरों के दौरान वो राजधानी देहरादून आए थे जहां उन्होंने कई जनहित की घोषणाएं की। इस बार उन्होंने उत्तराखंड के कुमाऊं में अपना दौरा रखा जहां उन्होंने एक पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तराखंड के बेरोजगार युवकों को सत्ता में आते ही रोजगार की गारंटी दी । इस दौरान उन्होंने  रोजगार के मुद्दे पर प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए बड़ी घोषणाएं की।  उन्होंने पत्रकार वार्ता शुरू करते ही सबसे पहले देवभूमि की जनता को दंडवत प्रणाम किया और चारधाम यात्रा खोले जाने पर  बधाई दी। उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा की वो और कर्नल कोठियाल मिलकर, 21 साल की दुर्दशा को 21 महीने में सुधार कर उत्तराखंड नव निर्माण का सपना साकार करेंगे।उसके बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड में बेरोजगार युवकों के लिए अपने रोजगार देने की गारंटी अपनी बात रखी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के कई विकल्प हैं इन पर बेहतर ढंग से काम होगा, जिससे रोजगार और राजस्व बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी दिक्कत पलायन है जिसकी वजह से यहां रोजगार के पर्याप्त अवसर न होना है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में लगातार कर्जा बढ़ रहा है। सरकार हजारों करोड़ों के राजस्व को लूट रही है, यदि दिल्ली की तरह इस रकम को विकास में खर्चा जाएं तो देवभूमि की तस्वीर बदल जायेगी। उन्होंने कैग 2019 की रिपोर्ट का उदाहरण देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार मुनाफे का बजट पेश कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि जो फ्लाईओवर सवा तीन सौ करोड़ में बनना था हमने उसे दिल्ली के भीतर 200 करोड़ लागत से कम समय में बनाया। ऐसा भ्रष्टाचार रहित कामकाज आप सरकार में ही संभव है। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कर्नल कोठियाल साफ आदमी हैं तभी उन्हें मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने यूथ फाउंडेशन के जरिए हजारों युवाओं को सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में नौकरी के लिए प्रेरित किया। आप मे शामिल होकर वह और भी मजबूत महसूस कर रहे हैं ऐसे में उत्तराखंड नव निर्माण का सपना संभव होगा।   उन्होंने कहा दोनों पार्टियों में कई ऐसे अच्छे लोग हैं जो उत्तराखंड का विकास चाहते हैं, योग्य होकर भी दूसरी पार्टियों में असहज महसूस कर रहे हैं, ऐसे साफ छवि के लोगों के लिए आम आदमी पार्टी के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कर्नल कोठियाल को एक बार मुख्यमंत्री बनाने की जनता से अपील करते हुए उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का वादा किया है।उन्होंने कहा,इस बार उत्तराखंड के लोग कमाल कर सकते हैं। सब लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके लिए मैंने और कर्नल कोठियाल ने प्लानिंग कर ली है।

Leave A Comment