Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



उत्तराखंड के सीएम धामी पहुँचे लखनऊ, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा किया गया सम्मान

 

लखनऊ | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को देर सायं लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे। लखनऊ विश्वविद्यालय के एल्यूमिनी द्वारा विश्वविद्यालय परिसर स्थित मालवीय सभागार में मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। एल्युमिनी की निदेशक निशी पांडेय ने बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लविवि के मालवीय सभागार में सम्मेलन कार्यक्रम में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यहां आकर गुरुजनों का आशीर्वाद मिला। साथियों का स्नेह मिला तथा स्वागत से अभिभूत हैं। उनकी यहां आने की बहुत इच्छा थी लेकिन नहीं आ सका। शायद भगवान की इच्छा रही कि वे मुख्य सेवक होकर आपके बीच पहुंचू। बिना भगवान की इच्छा के एक पत्ता भी नहीं हिलता। मेष से लेकर मीन राशि तक के जितने भी संगी साथी और नौजवान वहां मौजूद थे सबका उन्होंने आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने गांव से भी बहुत लगाव है। अब भी मौका मिलता है गांव जाता हूं। लेकिन अब व्यस्तता इतनी हो गयी कि ज्यादा समय नहीं मिल पाता। उन्होंने मध्य प्रदेश के सीएम का उल्लेख करते हुए कहा कि कई साल पहले जब वे उनसे मिलने गये बहुत आत्मीयता से मिले।गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। मैंने उनसे कहा कि आप पहले जैसे हैं बदले नहीं। उनसे उन्हें यह सीख मिली कि व्यक्ति को अपने व्यवहार में बदलाव नहीं लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें मंत्री बनने की उम्मीद थी लेकिन नहीं बन सका। तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल का भी उल्लेख किया कि तब भी कुछ नहीं हुआ।लेकिन अचानक समय ने करवट ली।तीरथ सिंह रावत की जगह सीएम बनने की विधानमंडल दल की बैठक में प्रभारी बनाए गए नरेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिति में विधायक दल की बैठक में मेरा नाम तय कर दिया गया। वे संकोची स्वाभाव के हैं, कार्यक्रमों में भी पीछे बैठते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा यह भाजपा में ही संभव है जो अपने कार्यकर्ताओं की क्षमता को जानती है जिम्मेदारी देती है आगे बढ़ाती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में देवस्थानों के कायाकल्प की योजनाएं चल रहीं।दुर्गम स्थानों में भी रेल आवागमन की सुविधा। उन्होंने कहा कि वे सैनिक के बेटे हैं, उनके परिवारों के कष्टों-दुखों को जानते हैं। पहले सेना के परिवार वालों को युद्ध में तमाम शंकाए रहती थीं।लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के परिवार वालों का संशय खत्म किया।जवानों का सम्मान बढ़ाया इस संबध में उन्होंने गलवां घाटी की घटना का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने पुरानी यादों को भी साझा किया, बसंती चाची की चाय और पप्पू ढ़ाबे के खाने को याद किया। उन्होंने युवाओं से कहा अच्छा कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि साधारण लोग ही असाधारण कार्य करते हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि यह विशेष अवसर है जब हम अपने बीच के सहयोगी का स्वागत कर रहे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में धामी ने छात्र जीवन बिताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में दायित्वों का बेहतर निर्वहन किया धामी ने एक आदर्श स्थापित किया कि संघर्ष, संस्कार और सहनशीलता से कैसे इस ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है। इस अवसर पर लविवि के पूर्व अध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि छात्र जीवन में लखनऊ विश्वविद्यालय में धामी के साथ मिलकर संघर्ष किया।यह हमारे लिए यह सौभाग्य का विषय है कि वह अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं।धामी जी आज सीएम हैं लेकिन वह इस पद पर रहते हुए भी पहले की तरह की सरलता सहजता बनाए हैं दूरदर्शी श्री धामी राजनीति के सर्वोच्च ऊंचाई तक पहुंचेगे। कार्यक्रम में यूपी सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि धामी के सीएम बनने की जानकारी से लविवि और लखनऊ में उत्साह उत्तराखंड से कम नहीं था। उन्होने कहा कि धामी देश के युवा सीएम हैं। वह राजनीति में बहुत आगे जाएंगे।

Leave A Comment