Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



उत्तराखंड : कोविड कर्फ्यू उल्लंघन पर दूल्हे पर मुकदमा दर्ज

देहरादून । कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करना दूल्हे को भारी पड़ गया। गंगनहर पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दूल्हे पर मुकदमा दर्ज किया है। कोरोना संक्रमण के लगातार फैलने से इस वक्त खलबली मची है। संक्रमण रोकने के लिए सरकार की ओर से कई सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके लिए रात्रि कालीन कर्फ्यू भी लगाया गया है और शादी समारोह में भी सीमित संख्या में लोगों को बुलाने की अनुमति है लेकिन इन नियमों के उल्लंघन की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। रात करीब 10 बजे कांस्टेबल विजय और अमर को सूचना मिली कि कृष्णा नगर के ओम गार्डन में शादी समारोह चल रहा है। जहां पर गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। समारोह में 50 से अधिक मेहमानों को बुलाया गया है। पुलिस टीम ने सूचना पर मौका मुआयना किया और दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि चावमंडी निवासी अजय के खिलाफ कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अजय अपनी बारात में 50 से अधिक मेहमानों को लेकर शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचा था। सरकार की गाइडलाइन का अब पुलिस ने सख्ती से पालन कराना शुरू कर दिया है। नियमित अनावश्यक घूम रहे लोगों और बिना मास्क पर चालान किए जा रहे हैं। दिनभर पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही है। पुलिस का कहना है कि शादी समारोह में केवल 50 लोगों के ही शिरकत करने की अनुमति है। यदि किसी ने भी सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बैंकट हॉल और होटल स्वामियों को भी पुलिस ने चेतावनी देकर कहा है कि वह भी सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। अन्यथा उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वर्चुअल मीटिंग से उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। एक ग्रुप भी बनाया जाएगा। इसमें बैंकट हॉल और होटल स्वामी सदस्य बनेंगे। कोरोना संक्रमण को लेकर जो भी आदेश सरकार की ओर से जारी होंगे, वह बताए जाएंगे।

Leave A Comment