Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



उत्तराखंड : कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण का पूर्वाभ्यास…

देहरादून | कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण का पूर्वाभ्यास आज सम्पूर्ण देश साथ-साथ उत्तराखण्ड में भी किया गया। जनपद देहरादून के अन्तर्गत 05 चिकित्सा ईकाईयों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु पूर्वाभ्यास की गतिविधि सफलतापूर्वक की गई। कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए नामित राज्य नोडल अधिकारी एवं मिशन निदेशक एन०एच०एम०, सोनिका ने पूर्वाभ्यास (ड्राईरन) के पूर्ण होने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड में यह गतिविधि देहरादून में क्रमशः महात्मा गांधी शताब्दी चिकित्सालय, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र खुडबुडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भानियावाला, राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय भोगपुर एवं रानीपोखरी में आज प्रातः 09 बजे से आरम्भ की गई तथा इस दौरान सभी 05 चिकित्सा ईकाई पर कुल 123 हैल्थ केयर वर्कर्स के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष पूर्वाभ्यास के दौरान कुल 121 हैल्थ केयर वर्कर्स को टीकाकरण दिया गया। टीकाकरण से पूर्व सभी लाभार्थियों को उनके मोबाईल पर 1. एस०एम०एस० द्वारा सूचित किया गया था , मिशन निदेशक सोनिया ने जानकारी दी कि सभी 05 चिकित्सा ईकाईयों पर पूर्व निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्वाभ्यास पूर्ण किया गया तथा वैक्सीनेशन हेतु तैनात स्वास्थ्य कर्मियों एवं चिकित्सकों ने टीकाकरण की बारिकियों को समझते हुए इस कार्य हेतु तैनात सुपरवाईजर्स के निर्देशानुसार वैक्सीनेशन किया गया। पूर्वाभ्यास के सफल संचालन हेतु राज्य नोडल अधिकारी द्वारा राज्य मुख्यालय सहित सभी चिकित्सालयों पर पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे जिसके अन्तर्गत राज्य मुख्यालय पर चीफ ऑपरेशन आफिसर डॉ० अभिषेक त्रिपाठी, जिला चिकित्सालय पर निदेशक एन०एच०एम० डॉ० सरोज नैथानी को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी इस के अतिरिक्त राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० के.एस.मर्तोलिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ0 विकास शर्मा तथा राज्य टी0बी0 अधिकारी डॉ0 मंयक बडोला को भी पर्यवेक्षक तैनात किया गया था। कोविड-19 वैक्सीन के पूर्वाभ्यास को सुव्यवस्थित गतिविधि बताते हुए निदेशक एन०एच०एम० डॉ० सरोज नैथानी ने बताया कि 05 चिकित्सालयों में 06 लाभार्थियों पर टीकाकरण के उपरान्त प्रतिकूल स्थितियों को उत्पन्न कराया गया ताकि वास्तविक टीकाकरण के दौरान इस प्रकार की घटनाओं को होने से रोका जा सके अथवा बिना किसी अवरोध के निराकरण किया जा सके। डॉ0 नैथानी ने पूर्वाभ्यास के उपरान्त स्टेट टास्क फोर्स को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की है जिसके अनुसार पूर्वाभ्यास को सफल अभियान बताते हुए अवगत कराया गया कि राज्य में कोविड़- 19 वैक्सीनेशन पूर्ण करने की आवश्यक तैयारियां कर ली गयी हैं, लेकिन अन्य जनपदों में भी इस प्रकार के पूर्वाभ्यास की गतिविधि को किया जाना आवश्यक होगा ताकि रियल टाईम पर होने वाला वैक्सीनेशन निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण किया जा सके।

Leave A Comment