Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



उत्तराखंड को नंबर वन राज्य बनाना है मेरा लक्ष्यः कर्नल अजय कोठियाल

 

 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने अपने गंगोत्री विजिट के दौरान व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, मेरा लक्ष्य है उत्तराखंड को नंबर वन राज्य बनाना। उत्तराखंड नवनिर्माण के साथ अब उत्तराखंड को नंबर वन राज्य बनना चाहिए क्योंकि यहां सभी वो चीजें मौजूद हैं जो प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए जरूरी है । बस जरूरत है तो सही दिशा और नियति के साथ ठोस प्लानिंग। ऐसी प्लानिंग जो कागजों तक सीमित ना हो बल्कि धरातल पर भी उतरे। जिसके लिए आप पार्टी के पास पूरा ब्लू प्रिंट तैयार हो रहा और बहुत जल्दी उत्तराखंड को नंबर वन बनाने का ब्लू प्रिंट पूरी तरह तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया, उत्तराखंड में सब कुछ है,सारे वो संसाधन मौजूद हैं जो हमारे और हमारे लोगों के विकास के लिए बेहद जरूरी हैं।उन्होंने कहा,सबसे पहले हम  अगर हम बुनियादी जरूरतें, शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार, पर काम करें। ये सुनिश्चित करें पूरे प्रदेश में स्कूलों की स्थिति बेहतर हो,यहां के स्कूलों में विश्व स्तरीय पढ़ाई के साथ बच्चों के विकास से जुड़े अन्य प्रोग्राम होते रहें ताकि बच्चे विकास कर सकें,और सबसे बड़ी बात शिक्षा मुफ्त और हर बच्चे तक पहुंच सके। इसके अलावा स्वास्थ्य को लेकर हमें गांव गांव तक पहुंचना जरूरी है।अस्पतालों की स्थिति,वहां जरूरत की मशीनें,इक्विपमेंट और अन्य जरूरी चीजें हर मरीज तक  मुहैया हो सके। युवाओं को उन्होंने प्रदेश का भविष्य बताते हुए कहा,युवा चाहे तो कुछ भी असंभव को संभव कर सकता है इसलिए युवाओं को बढ़िया शिक्षा के साथ रोजगार देना प्राथमिकता में होना जरूरी है। उन्होंने बताया इन बुनियादी जरूरतों के लिए आप का ब्लू प्रिंट तैयार हो रहा को उत्तराखंड को नंबर वन बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने बताया, पर्यटन आध्यात्मिक राजधानी  समेत कई चीजें हैं जिनपर पूरी प्लानिंग और तरीके से काम करके बेहतर और नंबर वन उत्तराखंड की नीव रखी जा सकती है। यहां पर्यटन से लेकर अध्यात्म से जुड़ी हर जगह को विकसित कर, पर्यटन और धार्मिक पर्यटन पर बड़ी प्लानिंग आप तैयार कर रही है। इसके अलावा सबसे बड़ा काम गवर्नेंस में भ्रष्टाचार को रोकना होगा जिसके लिए आप, इस सैन्यभूमि से पूर्व सैनिकों को गवर्नेंस में शामिल करके, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने बताया,अगर पिछले 21 सालों में, दोनों सरकारें, अगर पूरी प्लानिंग के साथ ये काम करती तो आज उत्तराखंड की स्थिति बेहतर होती। उन्होंने कहा,अब उत्तराखंड को देश का पहला स्टेट बनाना, आप का विजन है। जिसके लिए आप अपनी तैयारी पर लगी है।

Leave A Comment