Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



उत्तराखंड : गैरसैंण में विधानसभा सत्र राज्यपाल के अभिभाषण से

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि मेरी सरकार की ओर से राष्ट्रीय ई गवर्नेंस प्घ्लान के अंतर्गत मिशन मोड परियोजना में आई एफएमएस साफ्टवेयर को राज्य में लागू कर दिया गया है। राज्य के आर्थिक विकास में उद्योग क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य गठन के बाद देश के उच्च विकास दर पाने वाले शीर्षस्थ राज्यों में उत्तराखंड राज्य सम्मिलित है और इसमें तीव्र औद्योगिक विकास की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अभिभाषण शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर जमकर हंगामा किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 45 मिनट का भाषण दिया। जिसमें उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का जिक्र किया। कांग्रेसी विधायकों ने वेल में आकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक हरीश धामी, करण मेहरा, मनोज रावत और प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के सभी विधायक वेल में पहुंचे। विधायकों की सुरक्षा कर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई। राज्यपाल का भाषण हंगामे के बीच पूरा हुआ। राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए 75 किमी ग्रामीण मोटर मार्गों का निर्माण किया गया है और 329 ग्रामीण मोटर मार्गों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन मोटर मार्गों से 269 गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा चुका है। साथ ही एक लाख ग्रामवासी इससे लाभान्वित हो रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार ने पेराई सत्र 2019-20 के लिए गन्ना क्षेत्रफल चैरासी हजार हेक्टेयर प्राप्त कर लिया गया है, जिसे आगामी पेराई सत्र में एक लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है। कहा, मेरी सरकार ने वित्तीय वर्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार की ओर से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 21508.39 हैक्टेयर क्षेत्र में एक करोड़ चैरानबे लाख पौधे रोपित किए गए हैं। राज्यपाल ने कहा कि आपदा की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य एक संवेदनशील राज्य है। मेरी सरकार ने आपदा के कारण होने वाली क्षति के नियमित परिवीक्षण के लिए वेब आधारित आनलाइन रिपोर्टिंग व्यवस्था (सचेत) का विकास किया है। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में जनजागरूकता, सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की स्घ्थापना के लिए प्रोत्साहन नीति प्रख्यापित की है। राज्यपाल ने कहा, मेरी सरकार न पशुपालन के क्षेत्र में पशुओं के कृत्रित गर्भाधान के माध्यम से बछिया ही उत्पन्न करने के लिए ऋषिकेश में सीमन उत्पादन प्रयोगशाला की स्घ्थापना की है। मार्च 2019 से अब तक एक लाख सोर्टेड सीमेन स्ट्रा का उत्पादन तथा 2700 पशुओं के कृत्रित गर्भाधान किया जा चुका है। अभिभाषण के दौरान विपक्ष के विधायक वेल में आकर लगातार नारेबाजी करते रहे।

Leave A Comment