Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



उत्तराखंड : डा. धन सिंह रावत को मिला उत्तराखंड शौर्य सम्मान

 

देहरादून। उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत को उत्तराखंड शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किये गये नवाचार प्रयोगों के लिये दिया गया। डॉ0 रावत पहले ऐसे राजनेता हैं जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व यह सम्मान पद्मश्री जगत सिंह जंगली, पदमश्री प्रेमचंद शर्मा आदि लोगों को मिल चुका है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार एवं विशिष्ट कार्य किये हैं।
उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति द्वारा देहरादून के एक निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत को वर्ष 2022 के शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें समिति द्वारा डॉ0 रावत को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शॉल उडाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 धन सिंह रावत ने समिति का आभार जताते हुये कहा कि सम्मान और पुरस्कार बेहत्तर कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिये प्रदान किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह छात्र जीवन से हमेशा समाज के लिये संघर्षरत रहे हैं और उन्हें यह प्रेरणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं आरएसएस से मिली। डॉ0 रावत ने बताया कि सूबे के अंतिम व्यक्ति को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना एवं शिक्षा की अलख जगाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां आगामी जुलाई माह में नई शिक्षा नीति लागू कर दी जायेगी। इसी तरह स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा लोगों को अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिये जा रहा है। अब तक साढ़े सात लाख लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। राज्य के दुरस्त क्षेत्रों के लिये एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है, हाल ही में केदारनाथ से 352 मरीजों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है। डॉ0 रावत ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किये जाने पर समिति की प्रशंसा की। कार्यक्रम में समिति के सदेस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह गांववासी ने कहा कि उत्तराखंड में डॉ0 धन सिंह रावत एक ऐसे नेता हैं जो लोकप्रिय जनप्रतिनिधि होने के साथ ही एक सच्चे जनसेवक भी हैं। जिन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र में अप्रत्याशित विकास कार्य तो किये ही हैं साथ ही पूरे प्रदेश में भी सक्रिय भागीदारी निभाने में सफल रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अपने सभी विभागों में जन अपेक्षाओं के अनुरूप सुधारात्मक कार्य किये हैं। विशेषकर उच्च शिक्षा विभाग में उन्होंने अभूतपूर्व एवं नवाचार प्रयोग किये जो कि सफल रहे। डॉ0 रावत की इसी कार्यप्रणाली को देखते हुये समिति ने इस वर्ष का उत्तराखंड शौर्य सम्मान उनको देने का निर्णय लिया। इसी के साथ डॉ0 रावत पहले राजनीतिक व्यक्ति हैं जिनको समिति द्वारा इस सम्मान के लिये चुना गया। इससे पूर्व समिति ने पद्मश्री जगत सिंह जंगली, पदमश्री प्रेमचंद शर्मा सहित कई हस्तियों को उत्तराखंड सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान के निदेशक डॉ0 हिमांशु दास, हिमालयन विवि के कुलपति प्रो0 जे0पी0 पचौरी, सलाहकार रूसा प्रो0 एम0एस0एम0 रावत, प्रो0 के0डी0 पुरोहित, पर्वतीय विकास शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ0 अरविंद दरमोड़ा, प्रो0 मोहन सिंह पंवार, पूर्व निदेशक बागवानी डॉ0 बी0एस0 नेगी, पूर्व सेनानायक एस0एस0बी0 एस0एस0 कैन्तुरा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave A Comment