Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखंड : दिल्ली दरबार में भाजपा के तीन दिग्गजों की दस्तक, जल्द हो सकता है सीएम का ऐलान

 

देहरादून। उत्तराखंड में सीएम के चेहरे पर जल्द मुहर लग सकती है। मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने दिल्ली दरबार में दस्तक दी। बताया जा रहा है कि तीनों नेता बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शानदारी वापसी की है। लेकिन खुद सीएम धामी को हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए भी सीएम चेहरे को लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। वहीं लग रहा है कि बीजेपी हाईकमान भी सीएम चेहरे को लेकर काफी मंथन कर रहा है। इसी बाबत मंगलवार को हाईकमान ने उत्तराखण्ड के इन तीन बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया। इनमें कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश मंत्री संगठन अजय कुमार दिल्ली पहुंचे चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इन तीनों की मुलाकात के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम तय हो सकता है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। जबकि सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि राज्य में अब बीजेपी का सीएम चेहरा कौन होगा। सूत्रों ने बताया कि सीएम की रेस में धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, ऋतु खण्डूरी, अजय भट्ट, अनील बलूनी, बंशीधर भगत, रमेश पोखरियाल निशंक आदि नाम चर्चाओं में बताए जा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी के बड़े चेहरों में ही खींचतान देखी जा रही है। लेकिन जिस तरह का उत्तराखंड का अब तक का इतिहास रहा है, ऐसे में अचानक कोई नया चेहरा अगर हाईकमान लेकर आए तो प्रदेशवासियों को हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Leave A Comment