Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखंड : प्रदेश भाजपा ने विभिन्न समितियों का गठन किया

BJP
देहरादून । मोदी सरकार-2 के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश भाजपा ने विभिन्न समितियों का गठन किया है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि आज प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत के अलावा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय, प्रदेश महामंत्री द्वय राजेन्द्र भंडारी व कुलदीप कुमार उपस्थित रहे।  बैठक में इस अभियान के लिए प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया। इस समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, अनिल गोयल, खिलेंद्र प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी व प्रदेश मंत्री राजेन्द्र बिष्ट को नियुक्त किया गया है। संकल्प पत्र वितरण के लिए गठित समिति में प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल व चंदन बिष्ट को रखा गया है। प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाली पत्रकार वार्ताओं के लिए गठित समिति में प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय, सह मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान, सुनील सैनी, कमलेश उनियाल व उमेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। बूथ स्तर तक व्हाट्सएप ग्रुप गठित करने हेतु गठित समिति में  मनोज कुमार, डॉ संजय कुमार, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी पारितोष बंगवाल व लक्ष्मण खाती को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्चुअल बैठकें आयोजित करने की जिम्मेदारी प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा को दी गई है। भाजपा के मासिक मुखपत्र देवकमल के प्रकाशन व सामग्री के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन व पत्रिका के संपादक राम प्रताप साकेती को जिम्मा दिया गया है। पार्टी के सभी मोर्चों के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए मोर्चों के प्रभारियों के साथ मोर्चों के अध्यक्षों को रखा गया है। महिला मोर्चा के लिए प्रभारी राजेन्द्र भंडारी व प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी, युवा मोर्चा के लिए कुलदीप कुमार व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, किसान मोर्चा के लिए राजेन्द्र बिष्ट व अनिल चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए कैलाश शर्मा व अंबा दत्त आर्य, ओबीसी मोर्चा के लिए खिलेंद्र चौहान व राकेश गिरी, अनुसूचित मोर्चा के लिए पुष्कर काला व दिनेश राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave A Comment