Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



उत्तराखंड : प्रदेश में तेजी से फैल रहा कोरोना का ओमीक्रोन वैरिएंट

 

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ओमीक्रोन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। रविवार को आई 159 सैंपलों की जीनोम सीक्वेसिंग रिपोर्ट में से 54 प्रतिशत सैंपल ओमीक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके साथ ही राज्य में ओमीक्रोन से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 93 पहुंच गई है। रविवार को दून मेडिकल कॉलेज से 159 कोरोना पॉजिटिव सैंपलों की जीनोम सीक्वेसिंग रिपोर्ट मिली।
राज्य में इससे पहले ओमीक्रोन वैरिएंट से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या आठ थी जो अब बढ़कर 93 हो गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि एक लॉट में 54 प्रतिशत सैंपल ओमीक्रोन वैरिएंट से संक्रमित होने से साफ है कि वायरस का प्रसार तेजी से हो रहा है।
लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि ओमीक्रोन वैरिएंट के हल्के लक्षण ही मरीजों पर दिख रहे हैं जबकि अधिकांश मरीजों में तो लक्षण भी नहीं हैं। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद अभी राज्य के अस्पतालों में सीमित मात्रा में ही कोरोना के मरीज पहुंच रहे हैं। राज्य के छह जिलों में अभी तक ओमीक्रोन संक्रमिल मिल चुके हैं। महानिदेशक स्वास्थ्य ने बताया कि जीनोम सीक्वेसिंग की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून-49, पौड़ी-6, हरिद्वार- 14, नैनीताल-7, यूएस नगर-5, पिथौरागढ़-1 ओमीक्रोन संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा राज्य में मिले दो संक्रमित दिल्ली और एक का पता नहीं चल पाया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि रविवार को आई जीनोम सीक्वेसिंग की रिपोर्ट में ओमीक्रोन के 85 संक्रमित मिलने के अलावा डेल्टा के नौ, डेल्टा की एवाई सीरीज के 44, और 21 अन्य वैरिएंट या म्यूटेशन पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 2255 पॉजिटिव सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। जिनमें से 159 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमित मिल रहे कुल मरीजों में से 15 प्रतिशत के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच के लिए दून मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीनोम सीक्वेसिंग में काफी समय लगता है। उन्होंने कहा कि ओमीक्रोन संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी है कि कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाए।

Leave A Comment