Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



उत्तराखंड : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर लगा ब्रेक

देहरादून । फॉरेस्ट गार्ड के 1218 पदों पर भर्ती के दौरान हुई नकल अब भी परीक्षा परिणामों के लिए रोड़ा बनी हुई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस को पत्र लिखकर नकलचियों को पकड़ने के लिए 30 दिन का समय दे दिया है। इसके बाद भी नकल करने वाले 26 अभ्यर्थी नहीं पकड़े गए तो आयोग दोबारा परीक्षा कराने पर विचार कर रहा है। उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट एसआईटी ने सार्वजनिक कर दी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भी मौजूदा परीक्षा के आधार पर ही रिजल्ट घोषित करने का फैसला लिया है, लेकिन 26 नकलचियों के कारण फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के परिणामों पर ग्रहण लगा हुआ है। दरअसल, फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए 16 फरवरी को लिखित परीक्षा की गई थी, लेकिन परीक्षा के एक दिन बाद ही 17 फरवरी को ब्लूटूथ से नकल किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। मामले की जांच एसआईटी को दी गई। जांच में पाया गया कि कुल 57 अभ्यर्थियों ने ब्लूटूथ के जरिए नकल की। जिसमें से 31 अभ्यर्थियों को एसआईटी ने चिन्हित कर लिया है। जिनके खिलाफ आयोग ने कड़ी कार्रवाई भी की है, लेकिन अब भर्ती परीक्षा में परिणामों को लेकर वह 26 अभ्यर्थी रोड़ा बन गए हैं जिनको पुलिस अपनी जांच के दौरान चिन्हित नहीं कर पाई है। ऐसे में आयोग ने अब एसएसपी हरिद्वार को पत्र लिखकर इन 26 अभ्यर्थियों को चिन्हित करने के लिए एक महीने में जांच पूरी करने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर अब आयोग हरिद्वार के उन सभी सेंटर में दोबारा परीक्षा कराने पर विचार कर रहा है, जिसमें ब्लूटूथ से नकल की गई है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ था कि हरिद्वार के 20, पौड़ी के एक और देहरादून के एक परीक्षा केंद्र पर नकल की गई थी। आयोग चाहता है कि परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी रखा जाए और इसके लिए जरूरी है कि वह सभी 26 अभ्यर्थी भी चिन्हित हो, जिनके जांच के दौरान ब्लूटूथ से नकल करने की बात सामने आई है। फॉरेस्ट गार्ड के कुल 1218 पदों पर भर्ती परीक्षा की गई थी जिसके लिए 156000 आवेदन आए थे, जबकि 97000 अभ्यर्थियों ने इसके लिए परीक्षा दी थी।

Leave A Comment