Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



उत्तराखंड : बारिश और बर्फबारी से जीवन प्रभावित

 

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गईं हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री सहित चार नेशनल हाईवे सहित सड़कें बंद होने की वजह से जगह-जगह यात्री फंसे हैं। नोडल एजेंसी की ओर से बंद रूटों को खोलने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन पहाड़ पर लगातार हो रही बारिश से बंद सड़कों को खोलने में काफी परेशनी का सामना करना पड़ा रहा है। बारिश और बर्फबारी के बाद 53 सड़कें सहित चार नेशनल हाईवे और 15 स्टेट हाईवे बंद हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग, के अनुसार राज्य में बारिश और बर्फबारी की वजह से 53 प्रमुख सड़कें बंद हैं। इनमें चार राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही 15 राज्य मार्ग भी शामिल हैं। इससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है और जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। दरअसल राज्य में पिछले कई दिनों से मौसम खराब है और बारिश, बर्फबारी की वजह से सड़कों के बंद होने से आम लोगों को खासी मुशीबतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार राज्य में मुख्य रूप से 53 सड़कें बंद हैं जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों को खोलने के लिए 61 मशीनों को तैनात किया गया है। राज्य में 16 सड़कें पहले से बंद थी जबकि 37 सड़कें सोमवार को बंद हुई हैं। बंद सड़कों पर भारी मात्रा में बर्फ जमा होने की वजह से उन्हें खोलने में दिक्कत आ रही है। उत्तरकाशी जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी के चलते जनपद के 60 से अधिक गांवों का जिला और तहसील मुख्यालय से संपर्क कट चुका है। ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर 25 किमी से ज्यादा हिस्से पर बर्फबारी के कारण यातायात ठप पड़ा हुआ है। इसके साथ ही दर्जनभर से अधिक लिंक मार्ग अवरुद्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीमातं जनपद उत्तरकाशी में लगातार बारिश और बर्फबारी से जन-जीवन खासा प्रभावित हो चला है। गंगोत्री यमुनोत्री के अलावा हर्षिल, जानकी चट्टी, रैथल, बार्सू, गंगनानी, जखोली, सांकरी आदि जगह बर्फबारी से ढक गए हैं। गंगोत्री हाईवे सुक्खी टॉप से आगे गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण यातायात के लिए पूरी तरह बाधित है। वहीं यमुनोत्री हाईवे राडी टॉप पर बस फंसने के कारण आवाजाही के लिए बाधित हो गया। हनुमानचट्टी से स्यानाचट्टी तक बर्फबारी के कारण हाईवे ठप है। उत्तरकाशी से लंबगांव श्रीनगर मार्ग चौरंगी के आसपास बंद है। बर्फबारी के कारण सुदूरवर्ती मोरी क्षेत्र के 42 गांव और पुरोला व भटवाड़ी ब्लॉक के लगभग 20 गांव जिला मुख्यालय से कट चुके हैं।

Leave A Comment