Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



उत्तराखंड : भर्ती घोटालों ने उड़ाई नेताओं की नींद

देहरादून। पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है तथा विधानसभा में हुई बैकडोर भर्तियों का मुद्दा तूल पकड़ रहा है उससे अब नेताओं की नींद हराम होती दिख रही है। कल तक जो नेता बड़ी दबंगई के साथ अपनों को नौकरी देने के फैसले को सही ठहरा रहे थे अब उनके स्वर बदल चुके हैं। उनके द्वारा अब न सिर्फ अपनी गलतियंा स्वीकार की जा रही है बल्कि वह प्रदेशवासियों से माफी भी मांग रहे हैं। क्योंकि उन्हें अब अपना राजनीतिक कैरियर खतरे में आता दिख रहा है। प्रदेश भर में जनता के बीच तो उनकी छवि तार-तार हो ही रही है। पार्टी के अंदर भी उन्हें खरी-खोटी सुनने को मिल रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई होने का खतरा सर पर मंडरा रहा है। विधानसभा में हुई बैक डोर भर्तियों पर सिर्फ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ही लपेटे में नहीं आ रहे हैं अपितु जिन जिन नेताओं के परिजन और सगे संबंधियों को नौकरियां मिली है। वह भी टारगेट पर आ चुके हैं। अब तमाम नेता इस पर सफाइयो दे रहे हैं कि मैंने किसी की सिफारिश नहीं की या मेरा कोई नाते रिश्तेदार नौकरी पर नहीं रखा गया। लेकिन किस-किस ने लाभ लिया इसका खुलासा हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का एक्शन क्या होगा। इस पर सभी की नजरें टिकी है और जांच का दबाव भी लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रेमचंद अग्रवाल के स्वरों में अब पहले जैसी तल्खी नहीं दिख रही है। उन्हें अपनी गलती का एहसास हो चुका है या फिर चैतरफा हो रही अपनी और पार्टी की किरकिरी से वह कितने डरे सिहरे हैं, यह वही जाने लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान उनका ही होता दिख रहा है। उधर यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में जो अबतक 32 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं उन पर एसटीएफ और ईडी बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। उनके द्वारा अवैध तरीके से बनाई गई संपत्तियों को जप्त करने की तैयारी हो चुकी है। टीमों को संबंधित जिलों में भेजा जा चुका है इन आरोपियों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने की तैयारी चल रही है। इन आरोपियों से अब तक करीब एक करोड़ की बरामदगी हो चुकी है लेकिन यह मामला सैकड़ों करोड़ का है। वही दूसरी तरफ आयोग के अधिकारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है क्योंकि उनकी भूमिका भी संदिग्धता के दायरे में आ चुकी है।

Leave A Comment