Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



उत्तराखंड : मसूरी त्योहारी सीजन में पर्यटकों से गुलजार

देहरादून/ मसूरी । पर्वतों की रानी के नाम से मशहूर उत्तराखंड का प्रसिद्ध हिल स्टेशन मसूरी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। खास तौर पर दिल्ली व आसपास के शहरों जैसे गुड़गांव, यूपी आदि से ज्यादा पर्यटक यहां आ रहे हैं और मसूरी के रास्तों पर मंत्रमुग्ध कर देने वाली शामों का लुत्फ ले रहे हैं। मसूरी हमेशा से पर्यटकों की पसंदीदा आरामगाह के रूप में लोकप्रिय रहा है। सर्दियां आ गयी हैं लेकिन मसूरी की ठंडक भरी हवाएं और साथ में त्योहारों का उल्लास और छुट्टियों में सैर-सपाटा करने की इच्छा पर्यटकों को मसूरी की ओर आकर्षित कर रही हैं। अकेले घूमने के शौकीन दिल्ली एनसीआर के पर्यटक अमन आगा बीते सप्ताह में मसूरी आए। उन्होंने बताया, ’’मसूरी की जादुई खूबसूरती देखकर मैं चकित रह गया। लाइब्रेरी रोड, चारदुकान सभी पर्यटकों को अवश्य जाना चाहिए। इसके अलावा, मसूरी के होटलों में सुरक्षा के उपायों जैसे सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग का भी पर्यटकों के लिए पूरा इंतजाम है।’’गुड़गांव के पर्यटक अभिमन्यू राजपूत ने कहा, ’’मसूरी मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है। मैं अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आया और हमने देखा कि होटल के स्टाफ से लेकर सड़कों पर सामान बेचने वाले विक्रेता तक सभी लोग राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के दिशानिर्देशों पूरा पालन कर रहे थे।’’होटल एंड रेस्टोरेंट ऐसोसिएशन, उत्तराखंड के अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा, ’’मसूरी में निरंतर पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। हमें खुशी हो रही है कि कोविड महामारी के बाद अब पर्यटन में तेजी आ रही है। जिसमें सबसे ज्यादा पर्यटक दिल्ली, एनसीआर और आसपास की जगहों से आ रहे हैं। सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में हमने पर्यटकों की संख्या में 30-40 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।’’ मसूरी के होटलों में बुकिंग का आंकड़ा बढ़ रहा है, त्योहारों के मौसम के मद्देनजर उम्मीद है की होटलों और रेस्टोरेंट में आने वालों की तादाद और बढ़ेगी। उत्तराखण्ड पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, ‘‘राज्य सरकार द्वारा कोविड 19 लाॅकडाउन के बाद अनलाॅक में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सकारात्मक कोशिशें की गयी जिसके रिजल्ट अब पर्यटकों में वृद्वि के रूप में देखने को मिल रहे हैं। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पर्यटन हितधारक सुरक्षा के सभी उपायों पर अमल कर रहे हैं इसलिए पर्यटक निश्चिंत होकर यहां घूमने आ रहे हैं।” पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा, ‘‘मसूरी आने वाले पर्यटकों के उत्साह से स्पष्ट है कि यहां पर्यटन की वापसी हो रही है। ये पर्यटन पर आधारित अर्थव्यवस्था वाले उत्तराखंड राज्य के लिए सकारात्मक संकेत हैं। पर्यटन के मामले में हम तेजी से सामान्य होने की तरफ बढ़ रहे हैं। उम्मीद है कि पर्यटन से जुड़े सभी हितधारक कोविड 19 के मद्देनजर जारी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे ताकि पर्यटकों में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों को लेकर भरोसा बढ़ सके।”

Leave A Comment