Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



उत्तराखंड में ” आप ” पार्टी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा मुफ्त मुहैया कराएगी : रविंद्र

देहरादून । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात कर लौटे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि प्रदेश में चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी का विजन बिल्कुल साफ है और जिन मूल भूत सुविधाओं से उत्तराखण्ड की जनता त्रस्त है उन्ही को लेकर आम आदमी पार्टी जनता के बीच उतरेगी। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य को मुफ्त मुहैया करवाने के क्षेत्र में ही कार्य किया जाएगा। आज दिल्ली को लोग एक रोल माॅडल के रूप में देख रहे है। वही सुविधाए उत्तराखण्ड की जनता को भी मिले इसी दिशा में कार्य किया जाएगा। आनंद ने बताया कि उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया से आगामी चुनाव में जनता की एक्सपेक्टेशन और कार्यनीति को लेकर ही थी। केजरीवाल ने इसी बात पर जोर दिया कि सबसे पहले उत्तराखण्ड राज्य में बिजली और पानी मुफ्त होनी चाहिए। जिस राज्य में बिजली बन रही है और इतने प्राकृतिक स्त्रोत है, जहां से गंगा और यमुना अवतरित होती है वहीं पर लोगों को बिजली और पानी के इतने भारी बिल भरने पड़ रहे है। केजरीवाल ने कहा कि यहां इतना उत्पादन है कि वे अन्य राज्यों को स्पलाई कर रहे हैं तो उसके बाद भी यदि जनता को बिजली के बिलों से भी मुक्त न किए जाए यह उत्तराखण्ड की जनता के साथ सरासर अन्याय है। वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। वे उत्तराखण्ड के सरकारी स्कूलों को ऐसा बनाना चाहते है कि यह एक मिसाल हो और फिर कोई शिक्षा मंत्री यह न कह सके के यदि सस्ती शिक्षा चाहिए तो सरकारी स्कूलों में जाओं। उत्तराखण्ड के सरकारी स्कूलों को माॅडल स्कलों के रूप में स्थापित किया जाएगा। यहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं ऐसी होनी चाहिए कि महिलाओं के प्रसव जंगलों में हीं न हो जाए। उन्होंने कहा कि इस वक्त की बात की जाए तो प्रदेश की जनता ने दोनों की पार्टियों का कार्य देेखा है और दोनों की पार्टियों ने केवल जनता का मूर्ख बना कर अपना उल्लू सीधा किया है वहीं जनता अब दिल्ली में केजरीवाल जी का काम भी देख रही है कि वे जनहित में ही कार्य कर रहे है चाहे वह बिजली हो पानी हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य का क्षेत्र हो आम जनता को हर जगह सर्वोपरी रखा जा रहा है। अभी कोविड की बात करें तो उसमें भी दिल्ली ने एक माॅडल प्रस्तुत किया है जबकि हमारे यहां पूरी सरकार ही कोरंटीन हो गई थी। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राकेश काला, सचिव राकेश बहुगुणा, महासचिव विशाल चौधरी, मीडिया सह प्रभारी अभिषेक बहुगुणा, देवेश्वर भट्ट, सतीश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment