Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



उत्तराखंड में होगी अब ‘आप’ की सरकार : कुमार विश्वास

kumar- aap

रुद्रपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता डा. कुमार विश्वास ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेगी। कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों ने राज्य की जनता को छला है। पूरा राज्य भ्रष्टाचार की जकड़ में है और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत राज्य में आम आदमी की सरकार बनायी जायेगी और राज्य की दिशा और दशा का विजन आम आदमी पार्टी बनायेगी। डाॅ. विश्वास रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता के द्वितीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोध्ति कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन की कोख से जन्मी है जिसके फलस्वरूप पूर्ण बहुमत से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में सरकार चलायी जा रही है जो केंद्र सरकार को हजम नहीं हो रही और बेवजह आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के वित्तमंत्री अरूण जेटली अहंकारी हैं और आप नेताओं के खिलाफ पहले भी मानहानि का मुकदमा और जेल भेजने जैसी बात कह चुके हैं। वह काम से अधिक बयानबाजी करते हैं। उनके वित्तमंत्री रहते डीडीसीए में घोटाला हुआ जिसका खुलासा पूर्व क्रिकेटर और उनकी पार्टी के नेता कीर्ति आजाद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई का दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी भाजपा और कांग्रेस को आम आदमी पार्टी चुनौती देगी। राज्य के 13 जिलों में बहुतायत संख्या में कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि भ्रष्टाचार से अब तक आजाद नहीं हो पायी जबकि देश की आजादी 1947 में हो गयी थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर जनता को लूटा है जिसका सबक 2017 में होने वाले विधनसभा चुनाव में यहां की जनता देगी। दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि यदि देवभूमि को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना है तो आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ही सबसे बड़ा विकल्प है। लोकसभा का चुनाव लड़ चुके आम आदमी पार्टी के अनूप नौटियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड भाजपा और कांग्रेस का रिश्ता मियां और बीवी की तरह है। कभी एक सरकार बनाती है तो कभी दूसरी सरकार बनाती है। एक ही घर में रहकर जनता के सामने लड़ते झगड़ते हैं और राज्य की जंगल, जमीन, जल और खेत को लूट रहे हैं। इससे पूर्व विश्वास का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही डा. विश्वास मंच पर आये तब अन्य वक्ताओं का सम्बोधन चल रहा था। डा. विश्वास के मंच पर आते ही कार्यकर्ताओं में उनका स्वागत करने की हौड़ लग गयी। इस अवसर पर आप के उत्तराखण्ड प्रभारी विवेक यादव के अलावा डा. रवि फुटेला, मयंक नैथानी, ओमकार सिंह, श्याम नाथ, शारिक अफरोज, ओपी मिश्रा, उधमसिंह, विक्रम सिंह, चंद्रशेखर भट्ट, राजन तिवारी, रमेश कुमार, पूजा मेहरा, नवीन परसादी, गोविंद सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह, सतीश शर्मा, राजेश सक्सेना, श्रीचंद्र बोरा, रण सिंह राणा, रविंद्र सिंह,वेद प्रकाश, राहुल, गोविंद पांडेय आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave A Comment