Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



उत्तराखंड में 10 हजार लोगो को आप पार्टी से जोड़ने का लक्ष्यः एसएस कलेर

हरिद्वार |  आम आदमी पार्टी को अभी हाल में ही सम्पन्न हुए दिल्ली विधान सभा के चुनाव में दूसरी बार प्रचंड बहुमत मिलने के बाद पूरे देश में एक अलग तरह की राजनीति की शुरुआत दिखाई दे रही है। ये नयी राजनीति राष्ट्र निर्माण और अच्छे काम के आधार पर जनमत प्राप्त करने की राजनीति है। नफरत और सांप्रदायिकता की राजनीति को दिल्ली वालों ने पराजित कर दिया । भारत के इतिहास में आम आदमी पार्टी ने ये कर के दिखाया है कि ईमानदारी से जनता से जुड़े मुद्दे पर काम करके भी चुनाव जीता जा सकता है। यही वो कारण है कि अन्य राज्यों में भी दिल्ली सरकार की तर्ज पर अच्छे स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक एवं बिजली पानी जैसे विषयों पर गम्भीरता दिख रही है और सरकारें अब इसे अपने राज्यों में लागू करना चाहती है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्र निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया है । पूरे देश के लिए एक फोन नम्बर 9871010101 जारी किया गया है जिस पर मिस्ड कॉल कर के पार्टी की सदस्यता ली जा सकती है ।  हरिद्वार में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक एस एस कलेर  ने  एक प्रेस वार्ता कर के औपचारिक रूप से इस फोन नम्बर को उत्तराखंड के लोगों के लिए जारी किया।  उन्होंने कहा कि पूरे  उत्तराखंड के  कोने-कोने तक उक्त फोन नम्बर को ले जाने के लिए पोस्टर बैनर लगाए जायेंगे।  एस एस कलेर  ने कहा कि यह राष्ट्र निर्माण अब राष्ट्रवाद की नयी परिभाषा बनेगी। अब जरूरत है देश के हर राज्य में दिल्ली मॉडल को लागू किया जाय। उत्तराखंड मूल के लोगों ने दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी को एकतरफा वोट किया। एस एस कलेर ने  कहा कि उसी तरह  उत्तराखंड के लोगों को अगले   विधानसभा चुनाव में दिल्ली के राष्ट्र निर्माण के मॉडल को लागू करने के लिए उत्तराखंड  में आम आदमी पार्टी के सरकार बनवाने की आवश्यकता है । उत्तराखंड में दस लाख लोगों को आम आदमी पार्टी  से जोड़ने का लक्ष्य है । उत्तराखंड के विभिन्न संभांगो और जिलों में प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया  से सहयोग लिया जाएगा। एस. एस कलेर ने प्रेस वार्ता के तुरंत बाद हरिद्वार आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष हेमा भंडारी  एवं अन्य वरिष्ठ  साथियों के साथ बैठक कर के उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति  एवं रूपरेखा तय करने के  साथ ही उत्तराखंड में विधान सभा और बूथ  तक पार्टी की संघटनात्मक स्थिति की समीक्षा भी की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफरोज, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अभिषेक बहुगुणा, जिला अध्यक्ष हेमा भण्डारी, जिला सचिव अनिल सती, परवीन कुमार, अनिल कुमार, यशपाल सिंह, रघुवीर सिंह पंवार, जफर भारती, सुरेश कुमार, मनोज दिवेदी, सुरेश तनेजा, वकील आजाद, वकील आजाद, नूर प्रधान, विजय महापात्रा, राकेश यादव,डॉ तौफीक, मोहतरम, शाह अब्बास, अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।

Leave A Comment