Breaking News:

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026



उत्तराखंड : राजनीतिक दल हार-जीत की गणित लगाने में जुटे

देहरादून। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद अब राजनीतिक दल हार-जीत की गणित लगाने में जुट गए हैं। बूथ स्तर पर वोटों की गिनती से हार-जीत का समीकरण बना रहे हैं लेकिन मतदान संपन्न होने के बाद अपनी-अपनी जीत को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावे किए हैं। किसी ने प्रचंड बहुमत का दावा किया तो किसी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद इस बार उनके साथ है। अब देखना ये है कि किसके दावे ज्यादा भारी पड़ते हैं। सियासी दलों और उम्मीदवारों के यह दावे कितने सटीक साबित होते हैं, यह तो चुनाव नतीजों से स्पष्ट हो पाएगा। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं, अबकी बार भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतेगी। मतदान के बाद कांग्रेस के जश्न मनाए जाने से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह किस बात का जश्न मना रही है। जिस तरह का उत्साह मतदाताओं में दिखा है, भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। उत्तराखंड में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वादों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। हम तमाम वादों को पूरा करेंगे। प्रदेश वासियों को संदेश देते हुए हरीश रावत ने कहा कि हमें विश्वास है कि आपका मत उत्तराखंड में लोकतंत्र को मजबूत करेगा। राज्य की संसदीय परंपराओं को शक्ति देगा। यहां के विकास को नई बुलंदियों की तरफ लेकर के जाएगा और राज्य को एक आधुनिक जनकल्याणकारी राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। कांग्रेस अपने वादों के लिए आपसे वचनबद्ध है, हम उन वादों को प्राण-प्रण से पूरा करेंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को भी इस चुनाव प्रक्रिया में सक्रियतापूर्वक भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया है। इसके अलावा सभी चुनाव कर्मियों और निर्वाचन आयोग को भी मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए बधाई दी है। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता का भाजपा को आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि मतदेान के दौरान मतदाताओं का भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 10 मार्च को जब चुनाव परिणाम खुलेंगे तो यह भाजपा के पक्ष में होंगे। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के काम पर मुहर लगाई है।

Leave A Comment