Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखंड : राष्ट्रीय खेलों के लिए 12815.75 लाख के 7 प्रस्तावों की मंजूरी

देहरादून । 38वें राष्ट्रीय खेलों के आगामी 2021 में आयोजन को देखते हुए अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार का कार्य गतिमान है। विगत दिन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर की 34 प्रतियोगिताओं के लिए खेल अवस्थापना सुविधा जुटाने के लिए निर्देशों के क्रम में अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार का कार्य गतिमान है। जिसके क्रम में आज मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य व्यय वित्त समिति की बैठक में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से सम्बन्धित अवस्थापना विकास के लिए रू0 12815.75 लाख लागत के 7 प्रस्तावों की स्वीकृति दी गई, जिसमें रू0 1704.68 लाख की लागत के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में एथलैटिक्स पवेलियन भवन एवं ट्रैक के उच्चीकरण की परियोजना शामिल है। इस निर्माण कार्य से खिलाडियों को  प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकेगा एवं जिसमें राष्ट्रीय स्तर की एथलैटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जा सकेगी। इससे  पवेलियन भवन के उच्चीकरण के कार्य, लिफ्ट, स्पोर्ट्स लाईटिंग, एथलैटिक ट्रैक के मरम्मत के कार्य किये जायेंगे। जिससे खिलाडियों एवं स्थानीय जनता को खेल सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
एक अन्य रु0 1048.43  लाख  लागत की स्वीकृत महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में बाक्सिंग हॉल के उच्चीकरण योजना का कार्य किया जाएगा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में बाक्सिंग हॉल के उच्चीकरण के साथ , टॉयलेट (महिला पुरूष), दर्शकदीर्घा आदि कार्य किये जायेंगे। इस योजना के निर्माण से खिलाडियों को खेलो हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा एवं राष्ट्रीय स्तर की नेट बॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा सकेगी। तीसरी रू0 1111.66 लाख लागत की स्वीकृत योजना में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में 200 बैडैड हॉस्टल का निर्माण कार्य किया जायेगा। एक अन्य रू0 3022.90 लाख लागत की स्वीकृत महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में बहुउददेशीय क्रीडा हॉल योजना में निर्माण कार्य किया जायेगा। निर्माण कार्य के तहत भूतल में बहुउददेशीय क्रीडा हॉल, दिव्यांगजन हेतु लिफ्ट, टॉयलेट महिलाध्पुरूष तथा प्रथम तल में वी0आई0पी0 लॉज, कॉरपोरेट बॉक्स, दर्शकदीर्घा एवं स्पोर्ट्स लाईटिंग का कार्य किया जायेगा। प्रस्तावित बहुउददेशीय क्रीडा हॉल के निर्माण से खिलाडियों को खेलो हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा एवं जिम्नास्टिक एवं बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा सकेगा।

Leave A Comment