Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखंड : विधानसभा अध्यक्ष की बेटी निमिका ने पौधारोपण कर सगाई को बनाया यादगार

 

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की सुपुत्री निमिका अग्रवाल का सगाई समारोह आज रमाडा होटल चकराता रोड, देहरादून में संपन्न हुआ। समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल, देशभर के विभिन्न विधानसभाओं के अध्यक्ष, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मंत्री एवं विधायक व कई अति विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर सभी विशिष्ठ आतिथियों ने नवदंपति को अपना आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सगाई को यादगार बनाने के लिए नव दम्पति ने परिसर में पौधारोपण भी किया। ज्ञात हो कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल हमेशा पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश देते आए हैं उनका मानना है कि हर धार्मिक अनुष्ठान एवं पावन पर्व पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए अपनी सुपुत्री निमिका एवं ऋषभ के सगाई समारोह में भी पौधारोपण कर उस परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर नवदंपति द्वारा 31 जरूरतमंद पर्यावरण मित्रों को राशन की सामग्री भी वितरित की गई। कोरोना संक्रमण के चलते सरकार के दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष की सुपुत्री के सगाई समारोह में सीमित अतिथियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी अतिथि सेनीटाइज होकर समारोह स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सांसद अजय भट्ट, सांसद तीरथ सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल, सांसद महारानी राज लक्ष्मी शाह, वन मंत्री हरक सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृरदयेश, महिला विकास मंत्री रेखा आर्य, हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक प्रीतम सिंह, विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान सहित कई अन्य मंत्री गण विधायक गण एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave A Comment