Breaking News:

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026



उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, जानिए खबर

vidhan sabha

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार को शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन सदन में विपक्ष ने महंगाई को लेकर सरकार को जमकर घेरा। विपक्ष का कहना था कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने की दिशा में कोई ठोस उपाय नहीं कर रही है। बढ़ती महंगाई के चलते आम जनता परेशान है, लोगों के लिए दो टाइम की रोटी का प्रबंध करना भी मुश्किल हो रहा है।   पूर्वाह्न 11.5 बजे सदन का शुभारंभ वंदेमातरम के साथ हुआ। इसके पश्चात स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा से निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को सत्तापक्ष के साथ नहीं, बल्कि असंबद्ध विधायक के रूप में अलग बैठेने की व्यवस्था दी। इस दौरान सदन को पिथौरागढ़ उपचुनाव में जीती भाजपा विधायक चंद्रा पंत के निर्वाचन की सूचना स्पीकर द्वारा दी गई। सदन की कार्यवाई शुरू होते ही विपक्ष ने महंगाई का मुद्दा उठा दिया। विपक्ष ने प्रश्नकाल रोककर इस मुददे पर नियम 310 के तहत चर्चा कराए जाने की मांग रखी। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा भी किया। इस पर स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की महंगाई से सम्बंधित सूचना को नियम 58 में सुनने की व्यवस्था दी। उसके बाद प्रश्नकाल सुचारू रूप से चला। प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों के साथ ही सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी सरकार को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। प्रश्नकाल के पश्चात महंगाई के मुद्दे पर नियम 58 के तहत चर्चा हुई। चर्चा शुरू करते हुए नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि प्याज, रसोई गैस, दाल, पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई के चलते गरीब आदमी के लिए दो टाइम के खाने की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है। सरकार महंगाई को नियंत्रित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। चर्चा में प्रतिभाग करते हुए कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है। प्याज 100 रूपये किलो पार हो गया है। दालों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। सरकार गरीब के मुंह से निवाला छीनने का कार्य कर रही है।   

Leave A Comment