Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखंड : विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में किया गया योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

देहरादून। सरकार के 5 साल, ‘नये इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम का आयोजन राज्य के समस्त 70 विधानसभाओं में आयोजित किए गए जिसके तहत प्रदेश की समस्त विधानसभाओं में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास संबंधित क्षेत्र के विधायकों/मंत्रियों द्वारा किया गया। प्रदेश भर के आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा उधमसिंह नगर से सजीव प्रसारण के माध्यम से समस्त विधानसभाओं में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को संबोधित किया।
सरकार के 5 साल, ‘नये इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद की 10 विधानसभाओं में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास संबंधित विधानसभा के विधायक  एवं मंत्री व  स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया। मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत धनराशि लगभग 1490.41 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास मंत्री/ स्थानीय विधायक गणेश जोशी की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। वहीं विधानसभा धर्मपुर क्षेत्रान्तर्गत धनराशि लगभग 3161.90 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास स्थानीय विधायक विनोद चमोली की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। विधानसभा ऋषिकेश में धनराशि लगभग 2605.02 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास माननीय विधानसभा अध्यक्ष/स्थानीय विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। विधानसभा डोईवाला में धनराशि लगभग 380.39 लाख की विभिन्न योजानाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री/स्थानीय विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। विधानसभा रायपुर के अन्तर्गत धनराशि लगभग 5620 लाख़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। राजपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत धनराशि लगभग 2365.28 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास स्थानीय विधायक खजान दास की गरिमामेय उपस्थिति में किया गया। विधानसभा सहसपुर में स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर की गरिमामय उपस्थिति में लगभग 300 करोड़ की 86  योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जबकि
विधानसभा चकराता में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान व ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान, विकासनगर विधानसभा में स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवाटा एवं ब्लॉक प्रमुख सरदार सिंह तथा देहरादून कैंट विधानसभा में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपरोक्त कार्यक्रमों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों को चौक व सहायता राशि वितरित की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। इन कार्यक्रम में कई रेखीय विभाग द्वारा स्टॉल स्थापित कर जनमानस को लाभान्वित किया। जनपद के समस्त विधानसभा क्षेत्रों  में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित “विकल्प रहित संकल्प नये इरादे युवा सरकार” बुकलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार, सीडीओ नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा उपजिलाधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट मनीष कुमार, अपूर्वा पाण्डेय नगर मजिस्ट्रेट कुशुम चौहान, उपजिलाधिकारी रविन्द्र जुवांठा, सौरभ असवाल, युक्ता मिश्र, विनोद कुमार, नरेश चन्द्र दुर्गापाल, सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, आम जनमानस, उपस्थित थे।

Leave A Comment