Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



उत्तराखंड : सीएम तीरथ अलग अलग जिलो में पहुँच कर जाना कोविड सेंटरो की व्यवस्था

चमोली | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर में आक्सीजन जनरेशन प्लांट और कोविड सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अगले दो दिनों में आॅक्सीजन प्लांट स्टाॅलेशन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीजी काॅलेज गोपेश्वर में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों को कोविड-19 के बचाव हेतु चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए सभी संशाधन जुटाए जा रहे है। इसके लिए धन की कोई कमी नही है। उन्होंने कहा कि राज्य में आॅक्सीजन की कमी न पहले थी और ना ही आगे रहेगी। राज्य में आॅक्सीजन की कमी न हो इसके लिए सभी जिलों में आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे है। इसके अलावा बाहरी राज्यों से भी आॅक्सीजन की आपूर्ति सुचारू ढंग से हो रही है। कोविड के दृष्टिगत जहाॅ पर जो भी आवश्यकता है उसको पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में 18 से 44 वर्ष के टीकाकरण कार्यक्रम में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान वैक्सीनेशन केन्द्र में वैक्सीनेशन पंजीकरण कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, आॅब्जर्वेशन कक्ष आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वैकसीनेशन इस समय हमारी शीर्ष वरीयता है और हमारा प्रयास है कि कोई भी नागरिक टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों को निःशुल्क वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि विदेश से भी वैक्सीन मंगाने का काम किया जा रहा है और जल्द ही सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में आॅक्सीजन बेड, वैंटिलेंटर, पीपीई किट एवं अन्य संशाधन उपलब्ध है। डीआरडीओ की मदद से ऋषिकेष और हल्द्वानी में कोविड मरीजों के इलाज के लिए पांच पांच सौ बेड के अस्पताल बनाए जा रहे है। केन्द्र सरकार से भी राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होने कहा कि सरकार जनता को हर मुमकिन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे मास्क पहने, अपने हाथों को बार बार धोंए तथा कोविड गाइडलाइन का अच्छे से पालन करें। इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मुख्यमंत्री को कोविड की रोकथाम के लिए जनपद  में संचालित कार्यो से अवगत कराया। बताया कि जिला अस्पताल गोपेश्वर में 200 एलपीएम क्षमता का आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है और एक दो दिन में इसको स्टाॅलेशन करने के बाद प्लांट से आॅक्सीजन जनरेशन का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही जिले में वैक्सीनेशन का कार्य भी सुचारू ढंग से चल रहा है। भ्रमण के दौरान सहकारिता एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहाकारी बैक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, एडीएम अनिल चन्याल, सीएमओ डा0 एमएस खाती आदि मौजूद थे।

खबरे और भी …

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्होने कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद गढ़वाल के कार्यो का जायजा लिया। उन्होने बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर एवं बिड़ला परिसर श्रीनगर में स्थापित 18 से 44 आयु वर्ग हेतु कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। तत्पश्चात मेडिकल कालेज के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्यमंत्री ने बिड़ला परिसर श्रीनगर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए बनाये गये वैक्सीनेशन सेंटर में प्रतीक्षालय, टीकाकरण व ऑब्जर्वेशन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। सेंटर में तैनात अधिकारियों को गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। कहा कि टीकाकरण को लेकर आम जनमानस को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, समुचित सुविधा सुगम बनाये रखेगें। उन्होंने वहां टीका लगवाने आये लाभार्थियों से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर बेस में फायर फाइटिंग कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट, निर्माणाधीन आईसीयू कक्ष, कोविड कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया। दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को निर्माणाधीन 30 बेड आईसीयू कक्षों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करना को कहा। जबकि अस्पताल परिसर में संचालित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए कहा कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है। मुख्यमंत्री ने सीसीटीवी के माध्यम से समस्त वार्डों में भर्ती कोविड के मरीजों का हालचाल जाना। कोविड कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी से प्रतिदिन आने वाली फोन कॉल की जानकारी लेते हुए, कोविड वार्ड में भर्ती रोगियों की डेटा सुरक्षित रखने तथा कंट्रोल रूम में 24 घंटे शिफ्ट वाइज कर्मचारियों की तैनाती बनाये रखने के निर्देश दिये। साथ ही सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए भोजन, दवाई, मास्क, गल्फ़स, सेनेटाइजर सहित अन्य की समुचित व्यवस्था बनाये रखेंगे। मुख्यमंत्री ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस व एसडीआरएफ कर्मचारियों का हालचाल भी जाना। कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव हेतु सावधानी बरतें।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिह रावत, जिलाधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे , बहुउद्देशीय सहकारी संघ अध्यक्ष/ भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, एसएसपी पी रेणुका देवी, प्राचार्य डॉ. सी एम एस रावत, सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Comment