Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



उत्तराखंड : सीएम त्रिवेंद्र ने स्वीकृत किये धनराशि

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर पालिका चम्पावत की ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन परियोजना एवं विकेन्द्रीकृत सेग्रीगेशन हॉल के निर्माण हेतु 4.92 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने लम्बगांव नगर पंचायत भवन निर्माण के लिये स्वीकृत की 1.95 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने लम्बगांव नगर पंचायत भवन निर्माण हेतु 1.95 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना के अंतर्गत पुरानी जीर्ण-शीर्ण व क्षतिग्रस्त वितरण पेयजल प्रणाली को बदलने एवं पुराने मोटर पम्प सैटों को बदलने हेतु 1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने दी विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की स्वीकृति

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने खटीमा में लोहियाहैड मार्ग के सूखापुल से नहर किनारे होते हुए लोहियाहैड विद्युत गृह तक मार्ग के डामरीकरण तथा खटीमा में ऐठा नाले पर पुलिया एवं कोतवाली मोड़ से आजाद मार्केट होते हुए 400मी0 रोड को पुनर्निर्माण एवं चौड़ीकरण के कार्य की मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोईवाला, देहरादून को इण्टरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण करने की स्वीकृति देने के साथ ही सितारगंज में प्लास्टिक पार्क की स्थापना हेतु औद्योगिक विकास विभाग के स्वामित्व की 40 एकड़ भूमि हस्तांतरित किये जाने की भी स्वीकृति प्रदान की है।मुख्यमंत्री ने रबी विपणन सत्र 2021-22 में दिनांक 15 मार्च, 2021 से कृषकों से मूल्य समर्थन योजनानतर्गत गेहॅू खरीद हेतु आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने हेतु समय सारणी निर्गत करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

उत्तराखण्ड राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष/सदस्यों का कार्यकाल अब होगा 03 वर्ष

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उत्तराखण्ड राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष/सदस्यों के कार्यकाल हेतु 03 वर्ष के लिए अवधि निर्धारित कर दी है। मुख्यमंत्री द्वारा आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के संचालन हेतु पदों के सृजन तथा राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरणों के पदों का पुनर्गठन किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है।

10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम के कार्मिकों को सेवानिवृति देयों के भुगतान हेतु 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, चमोली एवं चम्पावत जनपद के लिये माह जनवरी से मार्च त्रैमास के लिये 552 के0एल0 मिट्टी तेल के आवंटन की स्वीकृति प्रदान की है।

डोईवाला तहसील भवन निर्माण के लिये मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की एक करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डोईवाला तहसील के भवन निर्माण हेतु एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा डोईवाला तहसील के लिये भूमि की व्यवस्था तथा भवन का निर्माण किया जायेगा‘‘ के तहत घोषणा के क्रियान्वयन के तहत की गई है।

Leave A Comment