Breaking News:

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026



उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया कोरोना योद्धाओं को सम्मानित

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजित सम्मान समारोह में कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के इस असाधारण समय में, सेवा परमो धर्मः की भावना के साथ, अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, स्वयं सेवी संस्थाओं ने चौबीसों घंटे लगातार काम करने से पीछे नहीं हटे। कोरोना योद्धाओं ने एक योद्धा की तरह साहस, आत्मविश्वास एवं धैर्य के साथ जन सेवा को अपना ध्येय बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल कोविड महामारी ने हमें सचेत अवश्य कर दिया था, लेकिन तब किसी को भी यह एहसास नहीं था कि महामारी की दूसरी लहर कितनी घातक हो सकती है। हमारे पास उस समय इस महामारी पर नियंत्रण के लिए कोई रास्ता नही था, न कोई वैक्सीन उपलब्ध थी, न कोई दवा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और अभूतपूर्व प्रयासों के कारण आवश्यक दवा एवं उपकरण तथा वैक्सीन की आपूर्ति उपलब्धता बहुत कम समय के अन्तराल में हो पायी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के दौर में हमारे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों समाज सेवा से जुड़े लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए इस पर बखूबी नियंत्रण किया। कोविड महामारी के दौरान सूचनाओं को मीडिया, जन प्रतिनिधियों एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करने के लिए राज्य कोविड कंट्रोल रूम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। कोरोना काल में सरकार को सभी का भरपूर जन सहयोग मिला। कोरोना योद्धाओं का योगदान वास्तव में अविस्मरणीय है, जो हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की रफ्तार मंद पड़ी है, लेकिन ये महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। इसलिए हमें कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए इस चुनौती का सामना करना है। राज्य सरकार ने कोरोना काल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों के लिये सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश में कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन, परिवहन, संस्कृति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लगभग 200 करोड़ का तथा चिकित्सा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ का पैकेज स्वीकृत किया है। पिथौरागढ़ व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिये 70-70 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि 31 दिसम्बर 2021 तक प्रदेश में सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सामना करने की पूरी तैयारी की गई है। बच्चों के लिए माइक्रो न्यूट्रिएंट की व्यवस्था की गई है। सभी सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर में जरूरी दवाईया एवं उपकरण आदि उपलब्ध कराये गये है,  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से जान माल का कम से कम नुकसान हो इसके लिये इस वर्ष कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे अच्छे कार्यों को भगवान भी देखते हैं। कोरोना के दौर में मन व प्राण प्रण से जन सेवा करने वालों के परोपकार के कार्यों से वे निश्चित रूप से पुण्य के भागी बने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने लिये तो हर कोई करता है किन्तु दूसरों के लिये निस्वार्थ भाव से किया जाने वाला कार्य निश्चित रूप से परमार्थ का कार्य है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जिन चिकित्सकों, स्वास्थ्य व पुलिस कर्मियों, समाज सेवियों को सम्मानित किया उनमें डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, कुलपति एच.एन.बी. चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, डॉ. आशुतोष सयाना, प्रधानाचार्य दून मेडिकल कॉलेज, डॉ. के.सी.पंत, चिकित्सा अधीक्षक दून मेडिकल कॉलेज डॉ. एन.एस बिष्ट, डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. कैलाश जोशी, डॉ. आर.के.सिंह, अशोक विंडलास आनंद शुक्ला, हरीश सूरी, डॉ. अब्दुल रहीम, थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, धर्मेन्द्र रौतेला, राकेश शाह के साथ ही रेडियोलॉजिस्ट मनीष पंत, महेन्द्र भंडारी, स्टाफ नर्स अनुराधा, प्रियंका, एडवोकेट शिवानी सिंह, हरभजन सिंह, हरीश कटारिया, अजय सीकरी, रमा गोयल, लोक पंचायत जौनसार के प्रतिनिधि आदि प्रमुख थे।

Leave A Comment