Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



उत्तराखंड : 18 आईएएस समेत 19 अफसरों के दायित्वों में किया गया फेरबदल

देहरादून । मुख्य सचिव की कुर्सी संभालने के बाद ओमप्रकाश ने कई आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर अपनी इच्छा और ताकत की झलक दिखाई है। कुछ आईएएस अधिकारियों को हल्का किया गया है तो कुछ को मजबूत करते हुए उनकी जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। शासन में लगातार दूसरे दिन तबादलों का दौर जारी रहा। बुधवार को शासन ने 18 आईएएस समेत 19 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व मनीषा पंवार को हल्का किया गया है जबकि प्रमुख सचिव आनन्द बर्धन को खनन का प्रभार दिया गया। उनसे नियोजन का प्रभार बदल दिया है। सचिव प्रभारी कार्मिक एवं सतर्कता विभाग भूपाल सिंह मनराल ने तबादला आदेश जारी किए हैं। सचिव सेंथिल पांडियन को आयुष और आयुष शिक्षा दिया गया है। अभी तक ये दोनों महकमे सचिव दिलीप जावलकर देख रहे थे। एसीएस राधा रतूड़ी से सामान्य प्रशासन और आईडीसी का जिम्मा हटा दिया गया है। उनको तकनीकी शिक्षा दिए जाने के साथ ही उत्तराखंड परिवहन निगम का अध्यक्ष भी बनाया गया है। मनीषा पंवार को एपीसी का जिम्मा अतिरिक्त रूप से दिया गया है। आनंदबर्द्धन से नियोजन हटाया गया है लेकिन उनको खनन के साथ ही आईडीसी भी बनाया गया है। आर मीनाक्षी सुंदरम से कृषि, कृषि शिक्षा, विपणन, उद्यान हटाकर काफी हल्का कर दिया गया है। शैलेश बगोली से आपदा प्रबंधन महकमा लेकर उनको आवास और मुख्य प्रशासक आवास और नगर विकास प्राधिकरण बनाया गया है। उनका कद बढ़ाया गया है। सीएम की सचिव राधिका झा से ग्रामीण निर्माण हटाया गया है। सचिव हरबंश सिंह चुग का वजन मीनाक्षी सुंदरम से हटाए गए सभी महकमे देकर काफी बढ़ा दिया गया है, हालांकि उनसे गन्ना-चीनी महकमा ले लिया गया है। सचिव एसए मुरूगेशन को उद्योग आयुक्त और महानिदेशक का पद अतिरिक्त रूप से मिला है। ये महकमे सचिव एल फैनई के पास थे। उनके पास अब समाज कल्याण विभाग रह गया है। चंद्रेश कुमार यादव का कद बढ़ाया गया है। उन्हें सचिव प्रभारी की जिम्मेदारी देते हुए जनगणना, गन्ना-चीनी, शहरी विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फैडरेशन तथा परियोजना निदेशक एडीबी बनाया गया है। हरी सेमवाल को प्रभारी सचिव बनाया गया है, उनको आबकारी अलग से मिला है। सचिव बृजेश संत को ग्रामीण निर्माण दिया गया है लेकिन पंचायतीराम ले लिया गया है। यूपीसीएल के एमडी और सीएम के अपर सचिव नीरज खैरवाल को पिटकुल का भी एमडी बनाया गया है। अपर सचिव विनय शंकर पांडे को शहरी विकास, डा. इकबाल अहमद को आॅडिट का अतिरिक्त भार दिया गया है। अपर सचिव अमिता जोशी से निदेश आॅडिट ले लिया गया है।

Leave A Comment