Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखंड : 2019 वर्ष पुलिस के लिए रहा चुनौती पूर्ण

देहरादून । उत्तराखण्ड पुलिस के लिए वर्ष 2019 चुनौतियों भरा रहा है। इस साल जहंा अपराधों में खासी बढोत्तरी दर्ज की गयी वहीं इस वर्ष चुनावी अथवा अन्य कारणों से हुए वीआईपी मूवमेंट में भी तेजी देखी गयी। जिनकी सुरक्षा के साथ ही शांतिपूर्ण लोकसभा व पंचायत चुनाव करवाना भी पुलिस के लिए एक चुनौती पूर्ण कार्य रहा है। जबकि नशा कारोबार पर लगाम कसना पुलिस के लिए सिरदर्द ही बना रहा।यू तो उत्तराखण्ड प्रदेश अपराधों के मामलों में अन्य प्रदेशों से काफी शांत माना जाता रहा है। लेकिन यह वर्ष बढ़ते अपराधों की दृष्टि से भी पुलिस के लिए काफी चुनौतियों भरा रहा। बढ़ते अपराधों ने जहंा जनता का चैन तो छीना ही साथ ही मित्र पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाये। हालांकि पुलिस ने राज्य भर में हुए अपराधों का तकरीबन खुलासा कर दिया और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा। लेकिन फिर भी इस वर्ष अपराधों का ग्राफ अन्य वर्षो की तुलना मेें ज्यादा रहा।उत्तराखण्ड प्रदेश में इस साल लूट के 122, हत्या के 175, महिला अपहरण के 273 व चोरी के 838 मामले दर्ज किये गये है। जबकि देखा जाये तो पिछले वर्षो की तुलना में महिलाओं से जुड़े अपराधों में भी तेजी ही दिखायी दी। जिनमें दहेज हत्या के 52 मामले व दुष्कर्म के 499 मामले सामने आये है। साइबर अपराधों के ग्राफ में भी इस बार तेजी देखी गयी है जिनमेें 228 मुकदमें दर्ज किये गये है। वहीं राज्य भर में नशे कारोबार के बढ़ते नेटवर्क को भी पुलिस पूरी तरह तोड़ने मे नाकाम रही है। इस मामले में डीजी ला एण्ड आर्डर अशोक कुमार का कहना है कि राज्य पुलिसिंग के लिए बेहतर प्रयास किये जा रहे है। जिनसे बढ़ते अपराधों पर लगाम कसी जा सकेगी।

Leave A Comment