उत्तराखंड 24 मार्च 2021 : प्रदेश आज सबसे अधिक 200 कोरोना मरीज मिले, एक्टिव केस पहुँचा हज़ार के पार, जानिए खबर
अब तक 94634 मरीज हुए है ठीक
कोरोना संक्रमण से 1706 लोगो की मौत भी हुई है
देहरादून | उत्तराखंड में 24 मार्च 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 98880 आज कुल 200 नए मामले मिले, वही 94634 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1706 लोगो की मौत भी हुई है, आज प्रदेश में कोरोना से कोई मौत नही हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 63, हरिद्वार में 71, उधमसिंहनगर में 14 कोरोना के नए मामले मिले है | वही आज प्रदेश में 17642 लोगो को कोरोना टीका लगाया गया |





















