Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



उत्तराखंड : UKSSSC की 23 परीक्षाओं के आयोजन का कार्यदायित्व राज्य लोक सेवा आयोग को सौंपा गया

 

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा अवगत कराया गया है कि कैबिनेट की बैठक में लिये गये निर्णय के क्रम में यूकेएसएसएससी की 23 परीक्षाओं के आयोजन का कार्यदायित्व उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को सौंप दिया गया है, जिसके आलोक में आयोग द्वारा युद्ध स्तर पर अग्रेतर विभिन्न कार्यवाहियाँ प्रारम्भ कर दी गयी हैं।
उन्होंने बताया कि 10 सितम्बर, 2022 को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग एवं यूकेएसएसएससी के अधिकारियों की आहूत बैठक में स्थिति का जायजा लिया गया तथा यह मंथन किया गया कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित की जा रही परीक्षाओं को बाधित किये बगैर उनके साथ-साथ उक्त 23 परीक्षाओं को भी त्वरित गति से शुचितापूर्वक ढंग से समानान्तर तौर पर सम्पादित किया जाए। एक सप्ताह के अंदर परीक्षा कलेण्डर जारी किया जाएगा। माह अक्टूबर-नवम्बर, 2022 में 03 से 04 महत्वपूर्ण परीक्षाओं की विज्ञप्ति प्राथमिकता के आधार पर जारी की जाएगी तथा माह दिसम्बर, 2022 जनवरी, 2023 में 03-04 परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। सम्बन्धित भर्तियों के परीक्षा पाठ्यक्रमों, भर्ती नियमों, विज्ञापन आदि का बारीकी से परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में किसी भी विधिक अड़चन से बचा जा सके। उपर्युक्त कार्य दायित्वों के सुचारू ढंग से संचालन हेतु पर्याप्त मानव एवं वित्तीय संसाधन की उपलब्धता हेतु उत्तराखण्ड शासन को आज ही अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग जैसी गरिमामयी संवैधानिक संस्था के प्रति जनसामान्य एवं अभ्यर्थियों का पूर्ण विश्वास बनाए रखने के दृष्टिगत उनकी पृच्छाओं शंकाओं, यदि कोई हों, आदि के निवारण हेतु आयोग में एक पृच्छा निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किया जा रहा है। इसका विस्तृत विवरण आदि पृथक से जारी किया जायेगा। अभ्यर्थियों से यह अनुरोध है कि वह संयम बरतते हुए परीक्षा कलेण्डर के अनुसार अपनी तैयारी करें, उक्त परीक्षा कलेण्डर एक सप्ताह के अंदर आयोग की वेबसाईट पर अपलोड कर दिया जाएगा। किसी भी संशय की स्थिति में पीजीआरसी से सम्पर्क स्थापित कर समाधान प्राप्त किया जा सकेगा।

Leave A Comment