Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग रेलवे भूमि पर बसे लोगों के उत्पीड़न के मामले में हुआ सख्त

रेलवे विभाग द्वारा अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोगों का उत्पीड़न : सैफ अली

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग देहरादून हल्द्वानी की गफूर बस्ती से लेकर गौजाजाली तक की रेलवे भूमि पर बसे लोगों के उत्पीड़न के मामले में सख्त हो गया है। शिकायतकर्ता द्वारा आयोग को बताया गया कि उक्त भूमि प्रकरण में अपर जिला अधिकारी (प्र), महाप्रबंधक पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जत नगर बरेली एवं सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम की जांच से वह असंतुष्ट है मामले का संज्ञान लेते हुए आयोग ने 6 जनवरी 2021 को उक्त अधिकारियाों को कलैक्ट्रेक्ट सभागार रूद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर में तलब किया है। हल्द्वानी शहर के आरटीआई कार्यकर्ता सैफ अली सिद्दीकी ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन गफूर बस्ती की सीमा से हिमालय सीनीयर सेकेंडरी स्कूल गौजाजाली हल्द्वानी तक की विवादित भूमि प्रकरण की जांच कराने के लिए 13 जून 2020 को उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग देहरादून को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र मे लिखा कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन गफूर बस्ती की सीमा से गौजजाली तक की भूमि पर वर्तमान में लगभग 40,000 हजार लोग अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के रहते है परंतु रेलवे विभाग द्वारा उक्त क्षेत्र की भूमि पर अपना दावा किया जाता रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा था कि वर्ष 2007 मे भी रेलवे विभाग द्वारा उक्त क्षेत्र के लगभग 1500-2000 परिवारों को उजाड़ दिया गया था इसके उपरांत 2017 में भी रेलवे विभाग द्वारा उक्त बस्ती के लोगो को पीपीई एक्ट के अंतर्गत नोटिस जारी किये थे जिससे की उक्त बस्ती के लोग मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने पत्र में लिखा था कि उनके द्वारा रेलवे विभाग से उक्त क्षेत्र की भूमि का गजट नोटिफिकेशन सूचना का अधिेकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत मांगा गया तो रेलवे द्वारा उनको भूमि गजट नोटिफिकेशन आज तक उपलब्ध नही कराया गया। उन्होंने पत्र में आगे कहा कि वर्ष 2017 में तत्कालीन जिलाधिकारी नैनीताल दीपक रावत द्वारा भी रेलवे विभाग से भूमि गजट नोटिफिकेशन लाने की मांग की गई थी लेकिन उन्हें भी रेलवे विभाग द्वारा भूमि का गजट नोटिफिकेशन उपलब्ध नही कराया गया था सैफ ने बताया कि उनके द्वारा सूचना का अधिेेकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत रेलवे विभाग एवं जिला प्रशासन नैनीताल से उक्त भूमि का स्थलीय निरीक्षण कराने हेतु सूचना मांगी गई थी लेकिन उनको आज तक भूमि का निरीक्षण नही कराया गया है उन्होंने कहा कि आये दिन रेलवे विभाग उक्त क्षेत्र की बस्ती को तोडने हेतु परेशान करता है। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग द्वारा अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सिद्दीकी ने बताया कि उक्त भूमि प्रकरण पर उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग देहरादून द्वारा 24 जून 2020 को संज्ञान लेकर एसडीएम हल्द्वानी को उक्त भूमि प्रकरण की जांच करने के आदेश दिए गए, जांच में हीला हवाली करने पर मामले में उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग देहरादून के सचिव जेएस रावत ने 6 जनवरी 2020 को उक्त भूमि प्रकरण में अपर जिला अधिकारी (प्र), महाप्रबंधक पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जत नगर बरेली एवं सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम को तलब किया है।

Leave A Comment