Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



उत्तराखण्ड क्रांति दल की केन्द्रीय कार्यकारिणी भंग

केन्द्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने दिया इस्तीफा

नये चेहरों को दिया जायेगा मौका

रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना जिस अवधारणा से की गई थी, वह सपना आज भी अधूरा ही है। राज्य आंदोलन में मां-बहिनों का सम्मान ही दांव पर लग गया और इसके बावजूद भी हमें क्या मिला। आज तक राज्य में पलायन की समस्या खत्म नहीं हो पाई है। आज स्थिति यह है कि प्रदेश में तीन हजार स्कूल बंद हो चुके हैं। पहाड़ की संस्कृति को बचाने के कोई प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगपति व पूंजीपतियों को बढ़ावा मिल रहा है, जबकि वन अधिनियम की पत्रावलियों पर कोई कार्य ही नहीं किया जा रहा है। दूर-दराज के ग्रामीण इलाके वन अधिनियम के कारण सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पा रहे हैं और बाहरी पूंजीपतियों एवं उद्योगपतियों को आसानी से जमीन मिल रहा है। भाजपा व कांगे्रेस राज्य को लूटने का काम कर रही है। केन्द्रीय अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि हम सबका प्रयास होना चाहिए कि उतराखण्ड को कैसे बचाया जा सके। त्रिवेन्द्र सरकार जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थाई निवास के बदले मूल निवास बनना चाहिए, जिससे बाहरी लोगों के वजाय यहां के लोगों को रोजगार मिल सके। कहा केन्द्र और राज्य की सरकार जनता को लूटने का काम कर रही हैं। कोई कहता है घर में घुसकर मारेंगे और कोई कहता है न्याय दिलायेंगे। समझ में ये नहीं आया कि आज तक क्या कुछ किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड क्रांति दल में गुटबाजी खत्म हो गई है। अब उक्रांद कार्यकर्ता एकमंच पर नजर आ रहे हैं। नई पीढ़ी को उक्रांद से जोड़ा जा रहा है, जिससे दल में युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी रहे। कहा कि केन्द्रीय कार्यकारिणी को भंग किया गया है। पार्टी से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। अब वे संयोजक के रूप में कार्य करेंगे। चुनाव को लेकर आठ सदस्यीय समिति में छः संरक्षक व दो कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जायेंगे। नई कार्यकारिणी का चुनाव दल के सरंक्षक मण्डल का आठ सदस्यीय संयोजक मण्डल करायेगा। 24 एवं 25 जुलाई को हरिद्वार में महाधिवेशन का आयोजन कर नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा।

Leave A Comment