Breaking News:

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026



उत्तराखण्ड में 6 अक्टूबर के बाद फिर मौसम बदलने के आसार

 

देहरादून। देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है, जिससे बारिश की गतिविधियां भी कम हो गईं। अब एक बार फिर से कुछ राज्यों में मौसम बदलने जा रहा है और जमकर बारिश का अनुमान जताया गया है। जिसमें उत्तराखण्ड भी शामिल है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करके बताया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में दो से तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो छह अक्टूबर के बाद दो से तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश होगी। इसके अलावा, उत्तर पूर्व भारत अगले तीन से चार दिनों तक तेज बारिश के आसार हैं। विभाग ने बताया है कि ओडिशा में दो से छह अक्टूबर, गंगीय पश्चिम बंगाल में दो से चार अक्टूबर, झारखंड में तीन से चार अक्टूबर, बिहार में चार और पांच अक्टूबर, नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश में पांच और छह अक्टूबर, नॉर्थवेस्ट मध्य प्रदेश में छह अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में चार और पांच अक्टूबर को गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। दक्षिण के राज्यों की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश के इलाकों, यनम में दो, चार और पांच अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं। दक्षिणी कर्नाटक के हिस्सों में दो अक्टूबर और तेलंगाना में पांच व छह अक्टूबर को तेज बरसात हो सकती है। अन्य राज्यों की बात करें तो मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और त्रिपुरा में दो से चार अक्टूबर के बीच गरज के साथ बरसात हो सकती है। असम, मेघालय में भी बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर भारत के राज्यों में इस बार मानसून बहुत अच्छा नहीं रहा। हालांकि, आखिरी के कुछ दिनों में यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिली। अब एक बार फिर से बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में छह और सात अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में पांच से सात अक्टूबर के बीच मध्यम से तेज बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तराखंड में छह और सात अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होगी।

Leave A Comment