Breaking News:

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026



उत्तराखण्ड : 25 नवंबर से शुरू होगा खेल महाकुम्भ, जानिए खबर

गरीब प्रतिभाशाली बच्चों को किया जाए प्रोत्साहित: खेल मंत्री

देहरादून। खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में ‘खेल महाकुम्भ 2019‘ हेतु गठित राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। खेल मंत्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल महाकुम्भ में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया जाए, ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि खेल महाकुम्भ का उद्देश्य पूर्ण हो सके इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। गरीब प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी हर संभव सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने की भी संभावनाएं तलाश की जानी चाहिए, साथ ही पंचायत स्तर तक प्रतिभाएं तलाशने का कार्य लगातार किया जाए। खेल मंत्री पाण्डेय ने निर्देश दिए कि इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकें इसके लिए राज्य स्तर से पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। खेल महाकुम्भ अवधि के दौरान सभी खिलाड़ियों के रहने, खाने, फर्स्ट-एड आदि की उचित व्यवस्था की जाए। खिलाड़ियों की संख्या के अनुरूप टॉयलेट की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश से बाहर अन्य खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के ट्रैक सूट, जूते एवं किट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 25 नवंबर, 2019 से खेल महाकुम्भ शुरू होगा। खेल महाकुम्भ हेतु शुभंकर ‘कस्तूरी मृग‘ होगा। खेल महाकुंभ, 2019 का आयोजन क्रमशः न्याय पंचायत स्तर, ब्लाक स्तर, जिला स्तर तथा अन्त में राज्य स्तर पर किया जायेगा।बैठक के दौरान सचिव खेल श्री बृजेश कुमार संत ने बताया गया कि खेल महाकुम्भ 2019 में इस वर्ष दो लाख से अधिक खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया जायेगा। खेलों हेतु निर्धारित आयु वर्ग अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 (सभी वर्गों में बालक-बालिका पृथक-पृथक), 21-25 आयु वर्ग हेतु महिला वर्ग तथा दिव्यांगजन रखे गये हैं। दिव्यांगजन के खेल आयोजन केवल राज्य स्तर पर होंगे। इसी प्रकार महिला वर्ग के खेल जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित होंगे। खेल महाकुम्भ में कुल 16 खेल प्रतियोगिताएं निर्धारित हैं जिनमें कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, वालीबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, टेबल-टेनिस, ताईक्वांडो, बॉक्सिंग, जूडो, हैण्डबाल, बास्केटबाल, हॉकी, तैराकी, तीरंदाजी व तलवारबाजी शामिल हैं। खेल महाकुम्भ में तैराकी, तीरंदाजी व तलवारबाजी को प्रथम बार रखा गया है जिनका आयोजन राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ में अंडर-14 व अंडर-17 बालक-बालिका में किया जायेगा। दिव्यांगजन हेतु सीधे राज्य स्तर पर एथलेटिक्स, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, लम्बी कूद व बैडमिंटन खेलों का आयोजन होगा। इस अवसर पर अपर सचिव उदयराज सिंह, विनोद कुमार सुमन, प्रताप सिंह शाह, निदेशक शिक्षा आर.के. कुंवर एवं अपर निदेशक सूचना डॉ. अनिल चंदोला सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment