Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तर प्रदेश में बालकृष्ण इंडस्ट्रीज ने मनाया किसान दिवस, जानिए ख़बर

बागपत। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीकेटी) ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले, जिसे मूल रूप से ‘व्याघ्रप्रस्थ’ या बाघों की धरती के रूप में जाना जाता है, में किसान दिवस मनाया। बीकेटी, भारत की एक प्रमुख ऑफ-हाइवे एवं ट्रैक्टर टायर निर्माता है। किसान दिवस हर वर्ष 23 दिसंबर को मनाया जाता है। राष्ट्रीय किसान दिवस, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, चौधरी चरण सिंह के सम्मान में मनाया जाता है। आधुनिक कृषि के लिए देखभाल, ध्यान एवं कई विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति जरूरी है। बीकेटी का लक्ष्य किसान के काम को यथासंभव आरामदेह एवं सुरक्षित बनाना, और लगातार उत्पादकता को बढ़ाना है। इसलिए, कंपनी नजदीक से मुख्य समस्याओं पर नजर रखती है और उनका ठोस समाधान तलाशने पर जोर देती है। इस प्रकार, कंपनी ने आगरा के निकट मथुरा और सदाबाद में ‘बीकेटी क्लिनिक्स’ शुरू किये। इन क्लिनिक्स का उद्देश्य किसानों को उनके ट्रैक्टर्स के परिचालन एवं रखरखाव के बारे में प्रशिक्षित करना है, ताकि उनके दैनिक जीवन में उत्पादकता, कुशलता एवं फसल पैदावार बढ़ सके। इस क्लिनिक में ऐसे व्यापक तरह के विषय शामिल होंगे जो किसानों के जीवन पर प्रभाव डालते हैं, जैसे-मृदा परिरक्षण, जैव-विविधता, खाद्यान्न सुरक्षा और प्रेसिजन फार्मिंग एवं अन्य। किसान दिवस के अवसर पर, बागपत में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पी.सी. जायसवाल, चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर, बागपत जिला, डॉ. प्रवीण मलिकजी – निदेशक सी.सी.एस. – नेशनल इंस्टीट्युट ऑफ एनिमल हेल्थ, डॉॅ. गजेन्द्र पाल – हेड – कृषि विज्ञान सेंटर और राजीव कुमार – हेड (एग्रि सेल्स) – घरेलू कारोबार – बीकेटी टायर्स उपस्थित रहे। प्रख्यात शिक्षाविद, लेखक, अंग्रेजी और हिंदी के विभिन्न अखबारों में स्तंभकार और सामाजिक उद्यमी, डॉ. अमना मिर्जा ने कार्यक्रम की मेजबानी की। राजीव कुमार ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि ‘बीकेटी क्लिनिक्स’ के लॉन्च के साथ हम किसानों की मदद कर सकेंगे और इसकी घोषणा करने के लिए किसान दिवस से बेहतर दिन कौन हो सकता है। इस यादगार अवसर पर शामिल होने का मुझे बेहद गर्व है। इस पहल के जरिए, हम ट्रैक्टर के संपूर्ण रखरखाव के बारे में जानकारी देना चाहते हैं और इस प्रकार, किसानों को उनकी दैनिक उत्पादता बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें अधिक कुशल बनाना चाहते हैं। यह हमारे लिए महज एक छोटा कदम है, चूंकि हमें उम्मीद है कि हम अगले वर्ष इसे पूरे देश में फैला सकेंगे।’’

Leave A Comment