Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए दर्शन, जानिए खबर

रूद्रप्रयाग/गोपेश्पर । प्रसिद्ध उद्योगपति व रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने शनिवार को बदरीनाथ धाम और केदारनाथ के दर्शन किए। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे उद्योगपति मुकेश अंबानी हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। बीकेटीसी के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका तुलसी माला से स्वागत किया। मुकेश अंबानी ने करीब आधा घंटे तक भगवान बदरीनाथ की महाभिषेक पूजा व अन्य पूजाओं में प्रतिभाग किया।  बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद सुबह साढ़े दस बजे वे बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह के साथ हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने केदारनाथ में रुद्राभिषेक पूजा कर बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति ने उन्हें प्रसाद, भगवान बदरीनाथ का अंगवस्त्र और तुलसी माला भेंट की। मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी से भी भेंट की। इसी वर्ष मई माह में मुकेश अंबानी ने कर्नाटक के मैसूर में श्री बदरी-केदार चंदन वन स्थापित करने की बात कही थी, ताकि बदरी-केदार मंदिर में पूजा के लिए चंदन बाजार से न खरीदना पड़े। मुकेश अंबानी ने बदरी-केदार की पूजाओं और भोग के लिए एक-एक करोड़ रुपये बीकेटीसी को दिए। दर्शनों के बाद मुकेश अंबानी ने मंदिर के अधिकारियों के साथ मैसूर में चंदन वन स्थापित किए जाने पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद चंदन वन स्थापित करने के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी के अधिकारियों से वार्ता की। निर्णय लिया गया कि 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने पर मुकेश अंबानी के साथ बीकेटीसी के अधिकारी मैसूर का दौरा कर चंदन वन के लिए भूमि चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। चंदन वन स्थापित करना मुकेश अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। मुकेश अंबानी की भगवान बदरी विशाल में अगाध आस्था है। वे हर साल धाम आकर दर्शन करते हैं। बीते मई में भी वे यहां आए थे और गीता पाठ किया था। यही नहीं बदरी-केदारनाथ में चंदन और केसर के लिए दो करोड़ रुपए बीकेटीसी को भेंट दिए थे। वे हर साल चंदन के लिए रकम भेंट करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बदरी-केदार में चंदन की कमी न हो इसके लिए कर्नाटक में पांच बीघा जमीन पर बदरीश धीरुभाई अंबानी चंदन वाटिका स्थापित करने पर सहमति दी। 

Leave A Comment