Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



उपेक्षा पर तीर्थ पुरोहितों में रोष, जानिए खबर

bdri

टिहरी/देवप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम दौरे के दौरान उपेक्षा होने से तीर्थ पुरोहितों में रोष बना हुआ है। तीर्थ पुरोहितों का कहना कि वह धाम में आने वाले राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों का हमेशा स्वागत करते आये हैं, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री मोदी के बदरीनाथ धाम में रात्रि प्रवास करने के बाबजूद तीर्थ पुरोहितों को उनसे दूर रखा गया, इससे समस्त तीर्थ पुरोहित भावना आहत हुई है।।श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन के अध्यक्ष श्रीकांत बडोला ने कहा कि पंडा पंचायत तीर्थ पुरोहित समाज समस्त भारत से धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को करीब डेढ़ हजार वर्षों से तीर्थ गुरु के नाते सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाता आ रहा है। टिहरी नरेशों द्वारा देश विदेश तक बदरीनाथ धाम के प्रचार प्रसार का जो दायित्व उन्हे सौंपा गया था, उसे वह कई पीढ़ियों से पूरी निष्ठा से निभाते रहे हैं। बदरीनाथ धाम के वर्तमान स्वरूप के पीछे तीर्थ पुरोहित समाज का त्याग व परिश्रम ही मुख्य है। नारायण पर्वत पर भगवान बदरीनाथ के मंदिर के अलावा तीर्थ पुरोहितों के ही पैतृक निवास होना उनके धाम से प्राचीनतम संबंध के प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि धाम में मास्टर प्लान बिना तीर्थ पुरोहित समाज के सहयोग से साकार नहीं हो सकता, यदि सरकार तीर्थ पुरोहितों की इसी तरह उपेक्षा करती रहेगी तो वह अपनी पैतृक भूमि और भवन मास्टर प्लान में देने के लिये पुनर्विचार करने पर विवश होंगे। कहा पूर्व में दो बार प्रस्तावित मास्टर प्लान तीर्थ पुरोहित समाज के भारी विरोध के कारण रद्द हो चुके हैं। प्रधानमंत्री के बदरीनाथ में तीर्थपुरोहित काशीनाथ पालीवाल भी इस बार उनके साथ हुए व्यवहार से आहत हैं। प्रधानमंत्री द्वारा धाम में मौजूद हर वर्ग के लोगों से मुलाकात की गई, लेकिन तीर्थ पुरोहित समाज की उपेक्षा किये जाने से तीर्थ पुरोहितों में रोष बना हुआ है।

Leave A Comment