Breaking News:

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026



ऋषिकेश गंगा भोगपुर में दो स्पा सेंटर और एक रिजॉर्ट प्रशासन ने किया सील

 

ऋषिकेश। ऋषिकेश के गंगा भोगपुर में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में जांच के लिए प्रशासन की टीम पहुंची। इस दौरान एसडीम प्रमोद कुमार ने कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच की। साथ में तहसीलदार मनजीत सिंह गिल भी मौजूद रही। इस दौरान रिजॉर्ट में चल रहे स्पा सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों के दस्तावेज नहीं मिले। वहीं, ग्राहकों का विजिटिंग रजिस्टर भी मौके पर नहीं मिला। स्पा सेंटर में मौके पर प्रशिक्षित कर्मचारी भी नहीं मिले। इसके चलते अब प्रशासन आयुर्वेदिक वैलनेस सेंटर के नाम से बने स्पा सेंटर को सील करने जा रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद यमकेश्वर तहसील प्रशासन ने गंगा भोगपुर में बने जंगल रिजॉर्ट में छापा मारा। प्रशासन ने दस्तावेज न प्रस्तुत करने पर एक रिजॉर्ट को सील कर दिया। वहीं प्रशिक्षित कर्मचारी न होने के चलते दो जंगल रिजॉर्ट के स्पा सेंटर को सील कर दिया।
रविवार को एसडीएम यमकेश्वर प्रमोद कुमार की अगुवाई में तहसील प्रशासन की टीम गंगा भोगपुर स्थित जंगल रिजॉर्ट्स पहुंची। टीम सबसे पहले नीरज रिवर जंगल रिजॉर्ट में पहुंची। यहां एसडीएम ने रिजॉर्ट के मैनेजर को स्पा सेंटर के प्रशिक्षित कर्मचारियों, स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों और कर्मचारियों के पहचान से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी मांगी। रिजॉर्ट के मैनेजर ने बताया कि स्पा सेंटर का संचालन ऋषिकेश स्थित नीरज क्लीनिक से होता है। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर में मसाज करने वाली टीम बुलाने पर आती है। मैनेजर ने कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज और प्रशिक्षित कर्मचारियों की जानकारी भी उपलब्ध नहीं करा पाया। इसके बाद एसडीएम ने रिजॉर्ट के स्पा सेंटर को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने पनांबी रिजॉर्ट पर पहुंची। यहां रिसेप्शन के पांच सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। रिजॉर्ट के अन्य स्थानों के कैमरे बंद पड़े थे। यहां भी रिजॉर्ट के स्पा सेंटर प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं थे। इस पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिना प्रशिक्षित कर्मचारी के कैसे स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा है। एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर को सील कर दिया। टीम ने इसी रिजॉर्ट के पास में बने डाउनटाउन रिजॉर्ट में छापा मारा। एसडीएम ने रिजॉर्ट के मैनेजर से संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे।  मैनेजर मौके पर अनुमति, पंजीकरण आदि दस्तावेज नहीं दिखा पाया। एसडीएम ने रिजॉर्ट को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मनजीत सिंह गिल भी मौजूद रहे।

Leave A Comment