Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



ऋषिकेश : गुजरात से आए एक परिवार के तीन सदस्य गंगा में डूबे

ऋषिकेश । गुजरात से आया परिवार सोमवार सायं को ऋषिकेश में हादसे का शिकार हो गया। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गंगा और हेंवल नदी के संगम स्थल फूलचट्टी में गुजरात से आए परिवार के तीन सदस्य (पिता, बेटी और नानी) गंगा में डूब गए। हादसा गंगा में आचमन करने के दौरान हुआ। तीनों को गंगा में डूबता देख परिवार के अन्य लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची एडीआरएफ, लक्ष्मण झूला पुलिस और जल पुलिस ने आनन फानन बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन अब तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि गुजरात के राजकोट से एक परिवार के छह सदस्य ऋषिकेश घूमने आए थे। नीलकंठ मंदिर दर्शन करने के बाद सभी लोग फूलचट्टी की ओर घूमने चले गए। परिवार के सभी लोग गंगा में आचमन करने रहे थे कि तभी सोनल(18) पुत्री अनिलभाई निवासी प्रेम कालोनी, गांधीग्राम थाना, राजकोट गुजराज का पैर फिसल गया। जिससे बचाने के चक्कर में उसके पिता अनिलभाई (42) पुत्र धीरुभाई और नानी तरुवेन (52) धर्मपत्नी रमेश पटी भी गंगा के तेज बहाव में बह गए। तीनों के गंगा में बहने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा। वहीं, तपोवन स्थित नीमबीच में गंगा में स्नान कर रहे दिल्ली के दो पर्यटक नदी के तेज बहाव में बहने लगे। पर्यटकों को गंगा में बहता देख स्थानीय लोगों में चीखपुकार मचनी शुरू हो गई। मौके पर पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस ने राफ्ट की मदद से गंगा में डूब रहे पर्यटकों को सकुशल बचा लिया। पर्यटकों की जान बचने पर उन्होंने रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि रविवार शाम नीमबीच तपोवन में पांच सदस्यों का दल दिल्ली से राफ्टिंग करने के लिए ऋषिकेश घूमने आये थे। राफ्टिंग समाप्त होने के बाद सभी गंगानदी में नहाने लगे। नहाते समय प्रशांत पुत्र मधुर शर्मा निवासी गली नंबर पांच, मकान नंबर सी 109 मुक्कदनगर दिल्ली और करम कुमार पुत्र देशराज  सिंह निवासी  मकान नम्बर 286 बी नौ करावलनगर दिल्ली नदी की तेज धाराओं में बहने लगे। युवकों को नदी में बहता देख अन्य दोस्तों में चीखपुकार मचनी शुरू हो गई। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने सघन बचाव अभियान कर दोनों पर्यटकों को सकुशल बचा लिया। रेस्क्यू टीम में सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान, रविन्द्र तोमर, महेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave A Comment