Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



एक बेहतर टीम का हाथ होता हैं किसी बड़े और पवित्र उद्देश्य की सफलता के पीछेः डीएम देहरादून

 

कोरोना वारियर्स हुए सम्मानित

देहरादून । राजपुर रोड अवस्थित एक स्थानीय होटल में जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा कोरोना वारियर्स बधाई सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया तथा कोविड-19 में विभिन्न पृष्ठभूमि के सरकारी-गैर सरकारी व्यक्तियों द्वारा किये गये महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी महामारी से लड़ाई में सक्रिय सहयोग देने की प्रेरणा दी गयी।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कोरोना वारियर्स को सम्मानित करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी बड़े और पवित्र उद्देश्य की सफलता के पीछे एक बेहतर टीम का हाथ होता है। जनपद देहरादून में कोरोना से जूझने के लिए किये जाने वाले पूर्वोपायों, आपदा के दौरान और वर्तमान समय तक जारी राहत एवं सुधारात्मक प्रयासों में सभी लोगों सरकारी और गैर सरकारी दोनों की प्रशंसनीय भूमिका रही है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। बधाई के पात्र न केवल सभी कोरोना वारियर्स हैं बल्कि कोविड-19 में बेहतर प्रसास करने वाले व कोरोना वाॅरियर्स को समय-समय पर प्रेरित और प्रोत्साहन करने वाले कुंवर राज अस्थाना और उनकी टीम भी अपने आप में कोरोना वाॅरियर्स हैं, जिन्होंने समय-समय पर सरकारी और गैर सरकारी दोनों पृष्ठभूमि के लोगों का लगातार कोविड-19 से जुझने के लिए प्रोत्साहित किया और दोनों मशीनरी को कोरोना महामारी से निपटने हेतु  सहयोग करने के लिए एकत्रित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूॅ कि मैं जनपद में ऐसी टीम का नेतृत्व कर रहा हॅू जो अपने कार्यों के प्रति समर्पित सेवाभाव से लगातार कार्य कर रहे हैं, जिस कारण अभी तक जनपद में हम कोरोना के मामलों को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि अभी कोरोना से निपटने की यह लड़ाई समाप्त नही हुई है, इसलिए सभी लोगों को न केवल स्वयं सजग और उर्जावान बने रहना है बल्कि इसके लिए लोगों को अपने आस-पड़ोसियों को भी लगातार प्रेरित करते रहना है और जरूरत मंदो की हर प्रकार से सहायता करते रहना है। जिलाधिकारी ने कोविड-19 महामारी से निपटने में सूचना विभाग और मीडिया द्वारा किया जाने वाला सूचना का व्यापक, त्वरित प्रमाणिक, स्पष्ट और संक्षिप्त विवरण लोगों को नियमित प्रसारित करने और जागरूक करने की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

जिलाधिकारी की रही बेहतर लीडरशिप……

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि जनपद में जिस तरीके से कोविड-19 से निपटने के लिए सरकारी और व्यक्तिगत स्तर पर लागों की एक चैन सी बन गयी इसके पीछे जिलाधिकारी की बेहतर लीडरशिप रही, जिन्होंने अपने बेहतर निर्देशन और मार्गदर्शन से जनपद में बेहतर मैनेजमेंट, टीम लीडर और पूर्वापायों के चलते कोरोना से निपटने में बेहतर सफलता हासिल की और इसमें सभी सरकारी और गैरसरकारी स्तर पर लोगों की भूूमिका भी सराहनीय रही। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल ने कहा कि जनपद में कोरोना को बेहतर तरीके से हैण्डिल करने के पीछे जिलाधिकारी महोदय की प्रभावी और सक्रिय लीडरशिप रही। उन्होंने कहा कि हमें आगे भी जिलाधिकारी को कोविड-19 से लड़ने के लिए अपना और बेहतर सहयोग प्रदान करते रहना होगा। कोरोना वाॅरियर्स बधाई सेरेमनी के आयोजक कुंवर राज अस्थाना ने सभी कोरोना वारियर्स का स्वागत और सम्मान करते हुए कहा कि जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के बेहतर मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में जनपद में कोविड-19 से निपटने के लिए पहले से ही एक कुशल और कारगर रणनीति बन पायी, जिससे कोरोना महामारी से निपटने को लेकर अन्य जनपदों द्वारा भी देहरादून जनपद से समय-समय पर अनुसरण किया गया और जनपद रोल माॅडल के तौर पर उभरा। इस दौरान समारोह में कोरोना वाॅरियर्स सहायक निदेशक सूचना मनोज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली, जिला सूचना अधिकारी प्रकाश सिंह भण्डारी, डाॅ. गीता खन्ना निदेशक कृष्णा मेडिकल सेन्टर हाॅस्पिटल देहरादून, नेशनल कमिशन फार माइनोरिटी एजूकेशन से हरपाल सिंह सेठी सहित सरकारी और गैर सरकारी सदस्य जो कोरोना वाॅरियर्स के रूप में उपस्थित थे।

Leave A Comment