Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



एक मन, नेक मन से खेलें होली …..

ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के सफलतापूर्वक समापन पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने अधिकारियों, एम्स और अपोलो के चिकित्सक दल, पुलिस, प्रशासन और पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया। इसी परिपेक्ष्य में परमार्थ निकेतन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि प्रभु की कृपा और सभी के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इसमें विश्व के 76 देशों के साथ भारत के 20 राज्यों के 1551 योग जिज्ञासुओं ने सहभाग किया। हमारा प्रयास है कि अक्टूबर और नवम्बर माह में चार धाम यात्रा के अवसर पर ‘राष्ट्रीय योग महोत्सव’ का आयोजन किया जाये जिसमें राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली योगाचार्यों को अवसर प्राप्त होगा। साथ ही इससे उत्तराखंड के पर्यटन में भी वृद्धि होगी और सभी को चारों धामों के दर्शन होंगे, जिससे यहां का व्यापार, प्यार और संस्कार बढ़ेगा। योग प्रेमी योग की धरती से सहयोग करने का संकल्प लेकर जायेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के माध्यम से हमने सभी को महाकुम्भ हरिद्वार में पधारने हेतु आमंत्रित किया है। कुम्भ के प्रचार-प्रसार के लिये कुम्भ का स्टाल लगाया गया था जिसके माध्यम से लोगों को कुम्भ में सहभाग हेतु पेे्रेरित किया गया। 32 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव महाकुम्भ को समर्पित होगा। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में 76 देशों से आये योग जिज्ञासु यहां के वातावरण, अध्यात्म और कक्षाओं से अत्यंत प्रभावित होकर अद्भुत अनुभव लेेकर जा रहे है। इस बार हमने योग और ध्यान की कक्षाओ के साथ अध्यात्म और आध्यात्मिक चर्चाओं को विशेष स्थान दिया था उसके सुखद परिणाम हमें प्राप्त हुये। आगामी अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में ईको फ्रेंडली बैंग का उपयोग किया जायेगा ताकि लोगों को और पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। साथ ही हम आयुर्वेद, नाड़ी परि क्षण की कक्षाओं का भी आयोजन करेंगे। इस वर्ष भी हमने कुछ कक्षाओं का आयोजन किया था जिससें लोग बहुत प्रभावित हुये। स्वामी जी ने कहा कि करोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि सुरक्षित उपाय करने की जरूरत है। गर्म पानी में उबालकर अद्रक, इलायची, दालचीनी, गिलोय, तुलसी और नीम की पत्तियों का पानी सुबह पीना, हाथ साफ करना और प्राणायाम बहुत जरूरी है। स्वामी जी ने कहा कि हमे सांस चाहिये तो पेड़ लगाना और उनकी सुरक्षा करनी होगी, मास्क पहनने से काम नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल उत्तराखण्ड के साथ हमारी चर्चा हुई है कि जितने भी विश्वविद्यालय है वहां पर वृक्षारोपण किया जाये साथ ही जो भी पार्क खाली पड़े हंै वहां पर भी शहीदों और देशभक्तों की स्मृति में पौधे लगाने हेतु योजना बनायी जा रही है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने देशवासियों को होली की शुभकामनायें देते हुये कहा कि सभी हमारे जवानों के लिये प्रार्थना करें की वे सुरक्षित रहंे और देश की सेवा करते रहें।

Leave A Comment