Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



एमडीडीए के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पहाड़ों की रानी मसूरी :

 

मसूरी। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण पर भ्रष्टाचार और मसूरी को कंक्रीट के जंगल में तब्दील करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता राकेश अग्रवाल ने सूचना के अधिकार के जरिए इसका खुलासा किया है। साथ ही आरोप लगाया कि एमडीडीएम अवैध निर्माण को भी शह दे रहा है। उन्होंने एमडीडीए कार्यालय के बाहर धरना प्रर्दशन करने की बात कही है। मसूरी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राकेश अग्रवाल ने बताया कि एमडीडीए के अधिकारी निर्माण को लेकर एक बड़े घोटाले को अंजाम दे रहे हैं। अधिकारी पहाड़ों की रानी मसूरी को कंक्रीट के जंगल में तब्दील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना का अधिकार  से खुलासा हुआ है कि मसूरी हैक्मंस होटल निर्माण को लेकर एमडीडीए की ओर से थर्ड पार्टी ऑप्शन लगाकर सूचना नहीं दी गई। तब उनकी ओर से राज्य सूचना आयोग में शिकायत की गई. जिसके बाद राज्य सूचना आयोग ने एमडीडीए के अधिकारियों को हैक्मंस होटल में हो रहे निर्माण को लेकर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आरटीआई में खुलासा हुआ है कि हैक्मंस कंपाउंड में जो आवासीय क्षेत्र था, उसे एमडीडीए के अधिकारियों ने कमर्शियल बिल्डिंग दिखाकर करीब 80 कमरों के निर्माण को अनुमति दी है। राकेश अग्रवाल ने कहा कि हैक्मंस कंपाउंड की सेल डीड में इस होटल के अलावा कोई भी कमर्शियल बिल्डिंग के अलावा आवासीय निर्माण था। जिसे प्रमाणित करने के लिए उनके पास उस समय के बिजली, पानी आदि के बिल मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि साल 2010-11 में कंपाउंड के आवासीय भवनों को खाली कराया गया। हैक्मंस कंपाउंड के आवासीय भवन पॉइस कॉटेज और आउट हाउसेस को कमर्शियल दिखाकर 80 कमरों का नक्शा पास कराया गया है। जिसमें होटल के ब्लॉक ए, बी, सी, डी दर्शाए गए हैं। एक ही व्यक्ति के नाम पर नक्शे पास कर दिए गए हैं। जबकि मसूरी में किसी भी प्रकार का कमर्शियल बिल्डिंग पर प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और एमडीडीए के बायलॉज के मुताबिक, यह संभव ही नहीं है कि उन्होंने बताया कि भगवान दास खन्ना इंटरप्राइजेज की ओर से साल 2013-14 में होटल को तोड़कर बनाने के लिए कुछ एनओसी संबंधित विभागों से लेकर एमडीडीए से निर्माण की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन एमडीडीए ने निर्माण को लेकर आपत्ति दर्ज की थी। जिसपर एमडीडीए की ओर से कहा गया था कि अगर होटल तोड़ते हैं तो सड़क से 3 मीटर नीचे होटल का नाम निर्माण किया जाएगा, जिस वजह से नक्शे रिजेक्ट कर दिए गया था। राकेश अग्रवाल ने कहा कि एमडीडीए के वर्तमान अधिकारी जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उनकी ओर से साल 2020-21 में दोबारा से पुरानी एलओसी के आधार पर सभी निमयों को ताख पर रखकर 80 कमरों का कमर्शियल नक्शा पास कर दिया गया, जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि इस पूरे भ्रष्टाचार में नगरपालिका और वन विभाग के अधिकारी भी शामिल है। जिनकी ओर से हैक्मंस कंपाउंड के आउट हाउस और पॉइस कॉटेज की पीलिंन्थ को बढ़ाकर दिखाया गया है। जबकि, जो पीलिंन्थ 2013-14 में दिखाई गई थी, उसे बदल दी गई है। जिससे नक्शा पास करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूर्व में बना हैक्मंस होटल जिसमें 24 कमरें संचालित किए जा रहे हैं।उसे तोड़ कर बनाए जाने की बात एमडीडीए विभाग के अधिकारी कह रहे हैं। जबकि निर्माण हैक्मंस कंपाउंड के पॉइस कॉटेज और आउट हाउस को तोड़कर नियमों को ताख पर रखकर निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मसूरी में एमडीडीए के अधिकारियों की ओर से निर्माण को लेकर किए जा रहे भ्रष्टचार और हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत शासन स्तर व गढ़वाल आयुक्त से की गई है, लेकिन कोई भी मसूरी में हो रहे अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर शासन और गढ़वाल आयुक्त की ओर से मसूरी हैक्मंस कंपाउंड में हो रहे अवैध निर्माण व भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं की जाती तो वो मसूरी एमडीडीए कार्यालय पर धरना प्रर्दशन करेंगे।

Leave A Comment