एमसीडी उपचुनाव : दिल्ली में “आप” की जीत के मायने ..
नई दिल्ली | दिल्ली नगर निगम एमसीडी की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे ने बहुत कुछ मायने निकाल दिए है | वही बीजेपी का इस उपचुनाव में खाता भी नही खुल सका , इससे आगे के दिल्ली के अन्य चुनाव में कई मायने को जन्म दे दिया है | इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए चार सीटें अपने नाम कर ली। वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। बीजेपी के खाते में कोई भी सीट नहीं आई। इस उपचुनाव को अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। यही वजह थी कि सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। नतीजों से एक ओर जहां आम आदमी पार्टी के खेमे में खुशी है वहीं बीजेपी के खेमे में मायूसी है।





















