Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026



एलटी की लिखित परीक्षा में धांधली के नौ आरोपी गिरफ्तार

रूद्रपुर |  सहायक अध्यापक एलटी की लिखित परीक्षा में धांधली के नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें बिलासपुर में तैनात फायरमैन और हल्द्वानी जेल में तैनात बंदी आरक्षी भी शामिल हैं। खुलासे के बाद में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वर्ष 2017 में उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से सहायक अध्यापक एलटी की प्रतियोगी परीक्षा की भर्ती निकली थी। वर्ष 2018 में इसके फॉर्म भरे गए। वर्ष 2019 में लिखित परीक्षा हुई। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के अनुसचिव राजन मैठाणी के संज्ञान में आया कि इस परीक्षा में फर्जी तरीके से प्रतिभाग कर नौकरी पाने का प्रयास किया गया है। इस पर उन्होंने देहरादून के रायपुर थाने में तहरीर सौंपी। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया और फिर परीक्षा परिणाम पर रोक लगा दी गई। जांच में सामने आया कि परीक्षा का केंद्र ऊधमसिंह नगर बनाया गया था। इसके बाद ऊधमसिंह नगर जिला पुलिस की ओर से मामले की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान पता चला कि सभी फॉर्म एक ही व्यक्ति ने भरे हैं। फॉर्म भरने के दौरान टोकन के तौर पर दस हजार रुपये और परीक्षा पास कराने के लिए करीब दो लाख रुपये पर सहमति बनी थी। जांच में अभ्यथियों के सेवायोजन कार्यालय के रजिस्ट्रेशन नंबर चेक किये गये तो इसमें अधिकांश नंबर बंद चल रहे थे। फॉर्म में दिए नंबर मोबाइल नंबरों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया तो इसमें कासमपुर मुरादाबाद निवासी सुरेश पुत्र रमेश का मोबाइल ही बैंक से पंजीकृत था। इसके चलते बैंक से संपर्क कर सुरेश की फोटो प्राप्त करने के बाद उसकी तस्दीक की गई और उसे मुरादाबाद पहुंचकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सुरेश ने बताया कि उसने यह परीक्षा परिचित कांठ मुरादाबाद निवासी सर्वेश यादव के कहने पर दी थी। सुरेश एक प्राइमरी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस टीम ने सुरेश की निशानदेही पर सर्वेश को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सर्वेश ने बताया कि इसका मास्टरमाइंड देवेंद्र कृष्ण है जो अमरोहा में फायरमैन के पद पर कार्यरत है। इसके बाद देवेंद्र के बारे में और जानकारी जुटाई। पता चला कि वह परीक्षा के समय में अमरोहा में तैनात था, लेकिन वह अब बिलासपुर में तैनात है। इस पर पुलिस टीम ने बिलासपुर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद टीम को और जानकारियां मिलीं। इसके बाद पुलिस ने जसपुर निवासी अवतार सिंह, अनिल कुमार, अंचल कुमार, सोनू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, काशीपुर निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

Leave A Comment