Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



कंगना रनौत को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

kr

माननीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज यहां विज्ञान भवन में आयोजित 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में वर्ष 2015 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। वित्त, कंपनी कार्य और सूचना तथा प्रसारण मंत्री अरुण जेटली और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय फिल्में सही मायने में एकता और विविधता के भारतीय स्वरूप को प्रतिबिंबित करती हैं। उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं को बधाई दी, जिनमें नए कलाकारों के साथ-साथ भारतीय सिनेमा के दिग्गज भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार डिजिटाइजेशन एवं प्रौद्योगिकी समेत सिनेमा के समस्त पहलुओं को प्रतिबिंबित करते हैं। राष्ट्रपति ने इस साल का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मनोज कुमार को प्रदान किया। मनोज कुमार पुरस्कार विजेता अभिनेता एवं निदेशक हैं। वह हरियाली और रास्ता, वो कौन थी, हिमालय की गोद में, दो बदन, उपकार, पत्थर के सनम, नील कमल, पूरब और पश्चिम, रोटी, कपड़ा और मकान एवं क्रांति जैसी अपनी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए याद किए जाते हैं। इस अवसर पर वित्त, कॉरपोरेट कार्य और सूचना तथा प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सही मायने में राष्ट्रीय हैं क्योंकि इनका चयन सर्वाधिक प्रतिष्ठित ज्यूरी द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को सम्मानित करने के लिहाज से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एक बेहतरीन मंच है। राष्ट्रपति ने गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में कुल मिलाकर 21 पुरस्कार प्रदान किए, जबकि फीचर फिल्म श्रेणी में पुरस्कारों की संख्या 51 रही। 3 पुरस्कार सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए प्रदान किए गए। फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वोत्तम फीचर फिल्म का पुरस्कार ‘बाहुबली’ को दिया गया। फिल्म ‘मसान’ को किसी निर्देशक की सर्वोत्तम डेब्यू फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार से नवाजा गया। मनोरंजन से भरपूर सर्वोत्तम लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार ‘बजरंगी भाईजान’ को दिया गया, जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया है। सर्वोत्तम निर्देशक का पुरस्कार संजय लीला भंसाली को उनकी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए दिया गया। फिल्म ‘पीकू’ के लिए अमिताभ बच्चन को सर्वोत्तम अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave A Comment