Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



करप्शन और कांग्रेस का साथ अटूट : मोदी

देहरादून । देहरादून के परेड मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की शासन में भ्रष्टाचार एक्सीलेटर में और विकास वेंटीलेटर में रहता है। उन्होंने आतंकवाद, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। इस दौरान उन्होंने केंद्र की योजनाएं गिनाई और विकास के पथ पर देश को आगे बढ़ाने के लिए लोगों से सहयोग भी मांगा। उन्होंने देवभूमि में बसे सभी देवी देवताओं को नमन करते उत्तराखंड के सभी लोगों का समर्पण व सहयोग के लिए आभार जताया। कहा बाबा केदार के आशीर्वाद से आपके सहयोग से बीते पांच वर्ष तक देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए आपका सेवक सफल हुआ। मेरी प्रेरणा आपकी आस्थाएं रही। मेरे साथ मजबूती से डटे रहे, इसीलिए हमारी सरकार देश हित में अपने बड़े और कड़े फैसले ले पाई। पीएम मोदी ने कहा कि सामान्य वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत का आरक्षण दे पाए। कांग्रेस तो ढकोसलों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पाई। हमारी सरकार अग्रिम मोर्चों पर बड़ा फैसला ले पाई। आप हमेश चट्टान की तरह खड़े रहे। इसलिए 40 साल से लटका वन रेंक वन पेंशन का मुद्दा हम हल कर पाए। जिनकी नियत सिर्फ वोट और नोट बटोरने की रही, उन्होंने तो इसको लटकाने और भटकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस ने ओआरओपी को 40 साल तक क्यों लटकाए रखा। कारण उनके मन के भीतर सेना के जवानों के प्रति कूट कूट कर नफरत भरी है। पीएम मोदी ने कहा कि आपके सहयोग से मां गंगा को निर्मल व अविरल करने का काम आगे बढ़ पाया है। कांग्रेस ने तो गंगा को मैली करने का काम किया। करप्शन और कांग्रेस का साथ अटूट है, ऐसी जुगलबंदी है कि अलग हो नहीं सकते। मोदी ने कहा कांग्रेस को करप्शन, करप्शन को कांग्रेस चाहिए। कांग्रेस के शासन पर भ्रष्टाचार एक्सीलेटर पर और विकास वेंटिघ्लेटर पर रहता है, कहा यही कांग्रेस की पहचान है। कांग्रेस सरकारों में एक होड़ सी मची रहती है कि कौन कितना ज्यादा भ्रष्टाचार करे। पीएम ने कहा, टूजी, कामनवेल्थ घोटाला हो, ऐसा कोई संसाधन नहीं जो लूट से न बच पाया हो। इसमें भी नामदार परिवार का नाम सबसे ऊपर है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की सेना को नहीं छोड़ा। बोफोर्स तोप या हेलीकाप्टर हो, हथियार का ऐसा सौदा खोजना मुश्किल हो जाता है, जिसमें कांग्रेस सरकार द्वारा कमीशन की बात सामने न आए। आपका ये चैकीदार हेलीकाप्टर घोटाले के दलालों को दुबई से उठाकर ले आया। इटकी के मिशेल मामा और दूसरे दलालों से एजेंसियों ने कई हफ्ते पूछताछ की। इसके आधार पर कोर्ट में चार्जशीट दायर की। इसके दलालों ने जिनको घूस देने की बात कही है, उनमें से एक एपी है, दूसरा एफएएम है। पीएम ने कहा कि यहां जो पहले सीएम थे, उनके खासोमखास है। कहा, अहमद पटेल किस फैमली के निकट है। पीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, चैकीदार का कड़ा रवैया इनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है। एक जमाना था जिस परिवार की एयरपोर्ट पर भी कोई तलाशी की हिम्मत नहीं कर सकता था। गाड़ी विमान की सीढ़ी तक चल जाती थी। आज वे लोग बेल पर बाहर हैं। जो परिवार खुद को भारत का भाग्यविधाता समझता था, वो जेल जाने से बचने को सारी तिगड़म लगा रहा है। करप्शन से साथ कांग्रेस ने देशद्रोहियों और पाकिस्तान को खुश करने का अभियान छेड़ रखा है। प्रेम के मसीहा के पैरों से जमीन खिसक रही है तो सवाल पूछने वाले पत्रकारों को भी धकेलने की हिम्मत कर रहे हैं। पीएम ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र कहते हुए कहा कि इसे देख साफ हो जाएगा कांग्रेस किसके साथ है। ढकोसला पत्र में कहा यदि सरकार में आएंगे तो सुरक्षा बलों, सेना को जो रक्षा कवच मिला है, उसे हटा देंगे। पीएम ने लोगों से सवाल किया इनकी बातों को मंजूर है। कोई जवान मंजूर करेगा। यदि सेना की रक्षा नहीं करोगे तो कौन मां बेटे को देश के लिए मरने भेजेगी। पीएम ने कहा कि वोट पाने को ये बातें कर रहे हो। लानत है ऐसी राजनीति की। कोई ऐसा पाप नहीं कर सकता है, लेकिन कांग्रेस क्या कर रही है। जान दांव में लगाने वाले सैनिकों को फर्जी मुकदमों में फंसाती है। पीएम ने कहा, पाकिस्तान से पैसा लेकर जो पत्थरबाजों को भड़काते हैं, ऐसे लोगो से कांग्रेस बातचीत की बात कर रही है। कौन उनका मुंह देखना पसंद करेगा। जो भारत के खिलाफ साजिश रचता है। देशद्रोह का कानून हटाने की बात कर रहे हैं। देशद्रोहियों पर मुकदमे चलने चाहिए। उनको सजा होनी चाहिए या नहीं। पीएम मोदी ने कहा कुछ लोग यहां ऐसी भाषा बोलते हैं, पाकिस्तान में लोग ताली बजाते हैं। जम्मू कश्मीर में इनके साथी हर रोज कश्मीर को अलग करने की धमकी दे रहे हैं। वो कश्मीर का अलग प्रधानमंत्री चाहते हैं। पीएम मोदी ने सवाल किया कि देश में दो प्रधानमंत्री होंगे चाहिए क्या? कहा, जम्मू कश्मीर के लिए देश के वीर जवानों ने अपनी जान दी, सर्वोच्च बलिदान दिया। हिंदुस्तान के गरीब लोगों ने अपना पेट काटकर वहां की भलाई के लिए पैसे दिए है। वो दो प्रधानमंत्री की बात कर रहे हैं। ये कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के साथी हैं। कांग्रेस चुप है। फिर तो सजा कांग्रेस को भी मिलनी चाहिए। पीएम ने कहा, मैं हैरान हूं कांग्रेस अपने साथियों की मदद के लिए ही देशद्रोह का कानून हटाना चाहती है। भारत की एक इंच जमीन पर भी आंच नहीं आने दी जाएगी। पीएम ने कहा मैं शहीद मोहनलाल, शहीद वीरेंद्र सिंह राणा, शहीद चित्रेश बिष्ट और शहीद विभूति ढौंडियाल की शपथ लेकर कहता हूं कि देश को बांटने वालों के सामने चैकीदार दीवार बनकर खड़ा है।

Leave A Comment