Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



करप्शन संस्कृति में ही पलती बढ़ती आई है कॉंग्रेसः सुरेश जोशी

 

देहरादून। भाजपा ने कॉंग्रेस द्धारा धामी सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार व असत्य ठहराते हुए जबाब दिया है कि आजादी के प्रथम वर्ष की शुरुआत ही जीप घोटाले से करने वाली कॉंग्रेस करप्शन संस्कृति में ही पलती बढ़ती आई है। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पत्रकार वार्ता में कॉंग्रेस राज में हुए भरष्टाचार की लंबी फेरहिस्त रखते हुए कहा, “केंद्र के अतिरिक्त राज्य निर्माण के बाद से दर्जनों बड़े बड़े घोटाले कॉंग्रेस राज में हुए लेकिन इनकी सरकार ने कभी कोई कार्यवाही नहीं की, जो थोड़ी बहुत कार्यवाही हुई वह भी भाजपा के जन आंदोलनों से हुई, अब भ्रष्टाचार से दागी वही कांग्रेसी चेहरे विधानसभा के बाहर नैतिकता के लंबे लंबे भाषण देते नजर आ रहे हैं”।   भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुरेश जोशी ने भाजपा सरकार पर नैतिकता की दुहाई देने वाली कॉंग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यूकेएसएससी व अन्य नियुक्ति प्रकरणों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी केनेतृत्व में भाजपा सरकार बेहद सख्त और पारदर्शी कार्यवाही कर रही है, इतना ही नहीं आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनकी संपत्ति भी कुर्क की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा सरकार की कार्यवाही से जनता संतुष्ट और भ्रष्टाचारविहिन व्यवस्थता के प्रति आशावान है, लेकिन कॉंग्रेस को प्रदेशवासियों की प्रसन्नता और धामी सरकार की लोकप्रियता हजम नहीं हो रही है। उन्होने तंज कसते हुए कहा कि कॉंग्रेस का दूसरा नाम करप्शन यूं ही नहीं कहा जाता, क्यूंकी इसी कॉंग्रेस की नेहरू सरकार ने आजादी की शुरुआत में 1948 के बहुचर्चित जीप घोटाले के आरोपी वी के मेनन को पुरस्कार स्वरूप रक्षा मंत्री बनाया था, इसी कॉंग्रेस की इन्दिरा गांधी सरकार में नागरावाला स्कैम हुआ, राजीव गांधी पर बोफोर्स तोप घोटाले के आरोप लगे, नरसिम्हा राव सरकार में शेयर या टेलिकॉम घोटाला हुआ, मनमोहन सरकार में तो घोटालों की बाढ़ ही आ गयी थी।
जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार में रहते घोटालों से अलग राज्य निर्माण के बाद भी जब जब कॉंग्रेस को यहाँ सरकार में रहने का मौका मिला तो भी घपले घोटालों की लंबी सूची बना डाली, चाहे वह पटवारी घोटाला हो, चाहे राजधानी घोटाला, चाहे दारोगा भर्ती घोटाला, चाहे उधान, छात्रवृति, एन एच या 2016 में बीडीओ भर्ती और अन्य घोटाले उन्होने अफसोस जताते हुए कहा कि कॉंग्रेस सरकारों ने इन तमाम प्रकरणों में लाख विरोध के बाद भी कभी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की, जो थोड़ी बहुत कार्यवाही वो भी भाजपा द्धारा चलाये गए जन आंदोलनों के दबाब में हुई है । उन्होने कहा कि हैरानी और बेशर्मी की इंतिहां है, कॉंग्रेस के वही भ्रष्टाचारी दागदार चेहरे अपने दर्जनों चहेतों-रिशतेदारों को नौकरी से पहले विधानसभा के अंदर पहुंचाकर अब बाहर धरने प्रदर्शन में ईमानदारी व नैतिकता का ढ़ोल पीट रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता ने पार्टी की तरफ से प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया कि प्रदेश में आपकी चुनी हुई सरकार सबके साथ न्याय करेगी और भ्रष्टाचार के तमाम प्रकरणों में कोई भी आरोपी बचेगा नहीं चाहे वह कितना ही बड़े पद पर हो, चाहे वह अधिकारी हो, कर्मचारी हो या आम आदमी हो। उन्होंने भरोसा दिलाया, धामी सरकार के इन सभी प्रकरणों में शानदार कार्य के चलते सभी घोटालेबाज जेल की सलाखों के पीछे जाएँगे और प्रदेश में नियुक्तियों को लेकर एक ईमानदार और सक्षम व्यवथता हम बनाएँगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र भसीन, सुनील सैनी, संजीव वर्मा, राजीव तलवार समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Comment