Breaking News:

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026



करोडों के नुकसान पर केन्द्र जारी करे 10 हजार करोड का आर्थिक पैकेज: आप

 

देहरादून । आप प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने आज आप प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए आपदा में प्रभावित किसानों को 50000 रुपए प्रति हेक्टेयर मुवावजा देने की मांग की । उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन से चार दिनों में आई भीषण बारिश ने पूरे जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। कुमाऊं और गढ़वाल में आपदा ने अपना रौद्र रूप दिखाया है जिसमें आम जनमानस के साथ किसानों की फसलों को भी पूरी तरह बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा, भीषण आपदा में पीड़ित लोगों के संपर्क में  आप कार्यकर्ता लगातार बने हैं और जगह जगह उनकी हरसंभव मदद कर रहे हैं। जो लोग आपदा में मारे गए हैं आप पार्टी उनकी आत्मा की शांति प्रार्थना करते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि इस आपदा ने आम जनता के साथ किसानों को भी पूरी तरह तोड़ दिया,लगातार बारिश से किसानों की लाखों हेक्टेयर जमीन पर लगी फसल और सब्जियां पूरी तरह पानी में डूब कर बर्बाद हो चुकी हैं । अकेले ऊधम सिंह नगर में करीब 40 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि इससे पूरी तरह प्रभावित हुई जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।   पहाडों में भी किसानों को काफी नुकसान हुआ है और फसलों के साथ साथ कई खेत बारिश की भेंट चढ चुके हैं। रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, गदरपुर,हरिद्वार,रुडकी,खटीमा में अब तक सिर्फ 10 से 15 फीसदी धान कटाई हुई है। जबकि 90 प्रतिशत धान की फसल खेतों में खडी हैं ,और बारिश के चलते कई हेक्टेयर में जमीन में फसल बिछ गई है।  लगभग 30 से 35 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि भारी बरसात से प्रभावित हुई है। धान की फसल के अलावा उड़द और मटर की बुआई हाल में की गई थी, और ये फसलें बारिश से 50 फीसदी नष्ट हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि धामी सरकार तत्काल किसानों को सम्मानजनक राशि मुआवजे के तौर पर उपलब्ध कराए, ताकि किसानों को आपदा के इस दर्द में थोड़ी सी राहत मिल सके। इसके अलावा आप पार्टी मांग करती है कि, जिस तरह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल किसानों को 50 हजार प्रति हेक्टेयर फसल बर्बादी पर मुआवजा दे रहे हैं ,उसी तरह उत्तराखंड के किसानों को भी मुआवजा मिलना चाहिए। आपदा में प्रदेश में करोड़ों का नुकसान हुआ ,जिसकी तस्दीक आंकड़े भी करते हैं। आप पार्टी मांग करती है किसानों को मुवावाजे के साथ  केंद्र द्वारा प्रदेश को 10,000 करोड़ की आर्थिक सहायता भी दी जाए। प्रदेश में भारी बारिश से हजारों करोड के नुकसान के साथ जानमाल का भी नुकसान हुआ है। जिसमें सडकें,मकान,दुकानें ,खेत,बारिश की भेंट चढ गए हैं।राज्य सरकार द्वारा कोई भी सकारात्मक व्यवस्था या पहल अब तक धरातल पर नहीं दिखाई दे रही, लोगों की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है और बीते दिन रुद्रपुर के आपदा प्रभावित इलाके में पहुंचे प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद का विरोध खुलकर सामने दिखा। उन्होंने कहा कि दुख की इस घडी में आप पार्टी प्रदेश की जनता के साथ खडी है और आपदा पीड़ितों को हरसंभव मदद के लिए लगातार धरातल पर मौजूद है।

Leave A Comment