Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



कर्नल अजय कोठियाल को मिली सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी !

देहरादून । आप के वरिष्ट नेता और सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल आज युवा बेरोजगारों के साथ उत्तराखंड सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का खुलासा किया। उन्होंने बेरोजगार युवाओं के साथ, बीजेपी सरकार के सानिध्य में चल रहे आउटसोर्स कंपनी के भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इस दौरान उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार जनविरोधी सरकार है जो भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है। ये सरकार लोगों के साथ छलावा करते हुए अब रोजगार देने के नाम पर पैसे की उगाही करवा रही है। उन्होंने सरकारी विभागों में रजिस्टर्ड ऐसी आउटसोर्स कंपनियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें भी बाल विकास कल्याण विभाग में भूतपूर्व सैनिक कोटे से चौकीदार की नौकरी के लिए 25000 हजार रुपये की मांग की गई, जो कि उनके द्वारा दिए गए अकाउंट में जमा कराई गई और उसके बाद उनकी बिना जांच पडताल किए ही आउटसोर्स कंपनी ने उन्हें सेक्यूरिटी गार्ड की नौकरी देते हुए चंपावत में उन्हें पोस्टिंग भी दे दी। उन्होंने कहा कि क्या ऐसे में प्रदेश के युवाओं का भला होगा, जहां सिर्फ पैसे की पूछ है। उन्होंने अपर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग वी के मिश्रा से मुलाकात कर पूरा प्रकरण समझाते हुए उन्हें मिठाई खिलाई और कहा कि आपके विभाग द्वारा चयनित आउटसोर्स कंपनी ने मेरी बिना जांच पडताल किए और पैसे लेकर मुझे सेक्यूरिटी गार्ड की नौकरी दी है ,जिस पर अपर सचिव कुछ भी बोलने से बचते रहे,और उन्होंने कर्नल कोठियाल और मीडिया से कहा कि वो नए आए हैं उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है,लेकिन मामले की जांच पड़ताल करवाई जाएगी।
कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि अधिकारी उन्हें बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर नए अधिकारी के संज्ञान में ये मामला नहीं है ,तो किसी ना किसी अधिकारी को तो इस पूरे खेल की जानकारी होगी ,जिसकी शह पर इतना बडा आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा अवैध वसूली का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा इसमें सरकार की मिलीभगत है जिनकी वजह से ऐसी बाहर की कंपनियों को टेंडर आंवटित कर दिए जाते हैं जो यहां के बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर उनसे अवैध वूसली का खेल खेलने का काम कर रही है और बीजेपी सरकार चुप है इससे ये साबित होता है सरकार के सानिध्य में ऐसी बाहरी आउटसोर्स कंपनियां यहां के युवाओं के साथ धोखा कर रही है । उन्होंने कहा बीजेपी का चरित्र सिर्फ भ्रष्टाचार करना और करवाना है और ये कोई पहला विभाग नहीं ,ऐसे अन्य कई विभाग हैं जहां आउटसोर्सिंग के नाम पर बेरोजगारों से पैसा तो वसूला ही जाता है लेकिन उन्हें पैसा लेने के बाद भी स्थाई नौकरी नहीं दी जाती और अकसर उन्हें वो वेतन भी नहीं मिलता, जो उनके कॉल लेटर में अंकित किया गया हो।

Leave A Comment