Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



कलयुगी मास्टर ने किया यह घटिया कारनामा, जानिए खबर

लालकुआं । समाज में अश्लीलता इस प्रकार से फैल चुकी है कि अब रिश्तो की मर्यादाओं को भी ताक पर रखा जाने लगा है। वर्तमान हालात ऐसे बन गए हैं कि गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को भी ना जाने किसकी नजर लग गई है। हल्द्वानी में एक मास्टर ने अपने ही छात्र को ट्यूशन के बहाने घर बुलाया और उसके साथ गलत हरकतें करने का प्रयास किया। हालांकि मामला उजागर होने के बाद अभिभावकों में रोष है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से अब यह जरूरी हो गया है कि अभिभावक अपने बच्चों के प्रति बेहद सतर्क रहें। मामला लाल कुआं बिंदुखट्टा क्षेत्र का है जहां आज पूरे दिन भर से कलयुगी गुरु की हरकत शहर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यहां लाल कुआं निवासी 15 वर्ष का एक छात्र अपने स्कूल के पीटीआई से ट्यूशन पड़ता है। पिछले कुछ समय से ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई हो रही थी, बाद में टीचर उसे घर पर ही ट्यूशन के लिए बुलाने लगा। आरोप है कि इस दौरान छात्र को यह मास्टर अश्लील मैसेज भी भेजता रहा, लेकिन टीचर के डर से छात्र ने इस बारे में अपने माता-पिता को कुछ नहीं बताया। छात्र की खामोशी से मास्टर का भी साहस बढ़ता चला गया और उसने छात्र को अपने घर ट्यूशन के लिए बुलाना शुरू कर दिया। बुरी नियत रखे पीटीआई मास्टर ने पिछले दिनों छात्र को ट्यूशन के लिए घर पर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश करने लगा। मास्टर के इरादे भापकर छात्र वहां से भागा और उसने घर आकर अपने माता-पिता को सारी घटना से अवगत कराया। मास्टर के कारनामे सुनकर माता-पिता की भी पैरों तले जमीन खिसक गई। गुस्साए अभिभावक कुछ लोगों को साथ लेकर मास्टर के घर पहुंचे और उसकी वहां लोगों ने जमकर पिटाई भी की। स्कूल प्रबंधन को भी मास्टर की इस हरकत की जानकारी दे दी गई है।घटना की जानकारी लाल कुआं कोतवाली पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने तत्काल धारा 377 के तहत आरोपी मास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Comment