Breaking News:

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026



कल श्रीनगर जाएंगे पीएम मोदी

Narendra_Modi

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को एशिया की सबसे लंबी जोजिला सुरंग का शिलान्यास करेंगे. करीब 6,800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सुरंग एशिया की सबसे लंबी दो तरफा यातायात सुविधा वाली सुरंग होगी. रणनीतिक दृष्टि से यह सुरंग काफी अहम मानी जा रही है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस सुरंग के बनने से श्रीनगर-कारगिल-लेह के बीच सालभर सड़क संपर्क बनाए रखने में मदद मिलेगी. अभी दोनों जगहों के बीच का रास्ता करीब छह महीने बर्फ से ढके रहने के कारण बंद रहता है. पीएम मोदी जोजिला सुरंग पर काम आरंभ किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह आयोजन लेह के जीवे-त्साल में होगा. पीएम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित समारोह में श्रीनगर रिंगरोड का शिलान्यास करेंगे. जोजिला दर्रे को पार करने में लगने वाला समय साढ़े तीन घंटे से घटकर सिर्फ 15 मिनट रह जाएगा. इसके अलावा आवागमन सुगम और सुरक्षित बनेगा. प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में श्रीनगर और जम्मू में रिंगरोड परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इस पर 3,884 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है. सरकार ने जानकारी दी है कि जोजिला सुरंग में सभी अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों और सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा. इसमें ट्रांसवर्स वेंटिलेशल प्रणाली के साथ, अबाधित बिजली आपूर्ति, सुरंग में आपातस्थिति में प्रकाश की सुविधा, सीसीटीवी से रिकॉर्डिंग, अधिक ऊंचाई के वाहनों की पहचान, सुरंग रेडियो प्रणाली, ट्रैफिक जाम से जुड़े उपकरण और विविध प्रकार के संदेश संकेतक लगाए जाएंगे. इसमें हर 250 मीटर पर पैदल पारपथ, हर 750 मीटर पर वाहन पारपथ और किनारे खड़े होने की सुविधा भी होगी. साथ ही हर 125 मीटर पर इसमें आपात टेलीफोन और अग्निशमन उपकरणों की भी सुविधा होगी.

Leave A Comment